बागप​त में किशोरी ने पिटाई से नाराज मौलवी के 11 माह के बेटे को मारकर बेड में बंद कर दिया

In Baghpat, a teenager, angry at being beaten up, killed the 11-month-old son of a Maulvi and locked him in the bed

कपड़े में लपेटकर बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबा दिया।

बागपत। यूपी के बागपत जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी ने मौलवी के 11 माह के बेटे का कत्ल करके बेड में बंद कर दिया। आरोपी किशोरी डेढ़ माह पहले मदरसे में पढ़ने आई थी। बता दें टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने मौलवी शहजाद के गोद लिए बेटे दलहा (11 माह) को शनिवार की रात कपड़े में लपेटकर बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबा दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया।

 

मौलवी ने गोद लिया था बच्चा

टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में जिले के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर की 40 किशोरी धार्मिक तालीम हासिल कर रही हैं। वे सभी मदरसे में रहती हैं। मदरसे के मौलवी शहजाद को रविवार सुबह अपना 11 माह का बेटा दलहा नहीं मिला। दलहा को मौलवी ने मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी अपने साले सरताज से गोद लिया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में शनिवार रात किशोरी कमरे में जाती और वापस आती दिखाई दी। पूछताछ उसने बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबाए दलहा को बरामद कराया।पुलिस को किशोरी ने बताया एक माह पहले उसे चोरी से रखे गए मोबाइल पर बात करने पर मौलवी शहजाद और उसकी पत्नी ने पीटा था और उसके परिजनों को भी बुलाकर पिटवाया। उसने मौलवी को सबक सिखाने की ठान ली और शनिवार रात बेड में दबाकर उसके बेटे को मार डाला। पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना आया है।

बच्चे को बेड में छिपाया

हत्यारोपी किशोरी ने मौलवी के कमरे के अंदर जाने और बाहर आने में सिर्फ 52 सेकंड ही लगाए। उस दौरान एक अन्य किशोरी भी कमरे के पास से गुजरती हुई नजर आई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाकर किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे दलहा को कपड़े में लपेटकर बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे छिपाने की बात कही और बच्चे को बरामद कराया।मौलवी शहजाद ने बताया कि उसके परिवार में तीन बेटियां हैं और ससुराल मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल गांव में है। उसके साले सरताज का पत्नी से विवाद हो गया और उनके बीच सात माह पहले तलाक भी हो गया। तलाक होने के बाद ट्रक चालक सरताज के सामने चार माह के बेटे दलहा के पालन पोषण की समस्या बन गई। इसका पता चलने पर मौलवी शहजाद ने सरताज के बेटे को गोद ले लिया।

विलय के बाद खाली हुए स्कूल भवनों में शुरू हुई Bal Vatika, बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother