Income Tax Department raids: एक ही कारोबारी के यहां से मिली इतनी रकम कि गिनते- गिनते थक गए अधिकारी

The officials were exhausted from counting the amount of money recovered from a single businessman.

बेनामी संपत्तियों, विदेशी निवेश तक के साक्ष्य मिले हैं।

आगरा। Income Tax Department raids  प्रदेश के कई जिलों में चल रही आयकर विभाग की छापेमारी में व्यापारियों के यहां से इतने नोट मिले है कि अधिकारी गिनते—गिनते थक गए। वहीं ​दो दिन बाद भी कार्रवाई जारी है। बता दें धौलपुर फ्रेश ब्रांड से घी बनाने वाले भोले बाबा डेयरी ग्रुप समेत खाद्य उत्पाद क्षेत्र से जुड़े देशभर के पांच कारोबारियों की फर्मों पर आयकर के छापे दूसरे दिन भी जारी रहे। आयकर अधिकारियों को अकेले भोले बाबा मिल्क फूड्स धौलपुर ग्रुप के एक ठिकाने से अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी व हीरे के आभूषण मिल चुके हैं। अन्य ठिकानों पर भी टीमें आभूषणों का मूल्यांकन करने में जुटी हैं।साथ ही सभी जगह मिले बहीखातों का मिलान ई-वे बिल, टोल प्लाजा और आवासीय व कारोबारी परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये किया जा रहा है।

धौलपुर ग्रुप के अलावा टीमें मिलावटी घी बनाने के आरोपों में घिरी दाऊजी मिल्क प्रोडक्ट्स और पोद्दार मिल्क प्रोडक्ट्स फर्म और उनके उत्पादों को कई जिलों में खपाने वाले बीकानेर के आशीष अग्रवाल ग्रुप और जोधपुर के मलानी ग्रुप के भी ठिकानों पर मिले दस्तावेजों की जांच जारी है। इन सभी जगहों से आयकर टीमों को करोड़ों रुपये की नकदी भी मिली है। हालांकि जांच में जुटी टीमों की रेड पूरी होने तक आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

150 से ज्यादा कर्मचारियों की टीमें लगी

आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) पीयूष कोठारी के निर्देश पर आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में आयकर अधिकारी हर्षवधन, रंजन सैनी, संजीव कुमार, सोहनलाल के नेतृत्व में 150 से ज्यादा कर्मचारियों की टीमें आगरा, कानपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर व दिल्ली समेत देशभर के 35 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। सर्च के दौरान आगरा निवासी कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवाल, गोविंद व तरुण अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, जितेंद्र व वीरेंद्र अग्रवाल के आगरा, कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर स्थित आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान बेनामी संपत्तियों, विदेशी निवेश तक के साक्ष्य मिले हैं।

मिलावटी घी बनाने में फंसी कमला नगर निवासी गौरव बंसल की दाऊजी मिल्क प्रोडक्ट्स, अमन व अभिषेक जैन की सिरसागंज स्थित पोद्दार मिल्क प्रोडक्ट्स फर्म से आठ जिलों में सप्लाई से जुड़े दस्तावेज टीमों के हाथ लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि मौखिक रूप से आयकर अधिकारियों ने खाद्य विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दे दी है। हालांकि खाद्य विभाग आयकर की जांच पूरी होने और लिखित पत्राचार का इंतजार कर रहा है।दुग्ध उत्पाद बनाने और बेचने वाली फर्मों के आगरा, अलीगढ़, कानपुर देहात, गौतमबुद्धनगर, भरतपुर, दौसा, दिल्ली, धौलपुर, बीकानेर, जोधपुर, मथुरा, फिरोजाबाद में 35 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

BJP’s landslide victory ठाकरे बंधु की साख मिट्टी में मिली, हाथ मिलाकर भी बीजेपी की लहर को नहीं रोक पाएं, मिली शर्मनाक हार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria