took his life in a land dispute: बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की पीट-पीटकर मार डाला

Former BSP MLA Haji Aleem's nephew beaten to death

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

बुलंदशहर।took his life in a land dispute बुलंदशहर​ निवासी बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सूफियान की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके भाई अकरम की हालत गंभीर। आरोपियों ने बाग की विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान रविवार शाम को लाठी—डंडों से हमला करके खूनी खेल खेला। इस वारदात से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के समीप स्थित एक बाग की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को पूर्व विधायक के भतीजे सूफियान और अकरम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से विवाद इतना बढ़ा कि उन लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

सूफियान की मौत,अकरम गंभीर

हमले में सूफियान और उसका भाई अकरम को गंभीर चोटें आईं, जिससे वह दोनों मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूफियान को मृत घोषित कर दिया। अकरम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसको हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। जैसे ही सूफियान की मौत की खबर शहर में फैली, जिला अस्पताल में समर्थकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थिति को बिगड़ता देख जिला अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। वारदात की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यासपुर, नीमखेड़ा और अस्पताल परिसर में तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने मृतक सूफियान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Electricity Theft संभल में फिर पकड़ी गई ​बिजली चोरी,घर में मिनी पावर स्टेशन बनाकर कर रहे ​थे आधा सैकड़ा घरों में आर्पूित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother