मुरादाबाद। Electricity Theft यूपी के संभल में एक बार फिर बड़ी पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई, यहां एक घर में मिनी पावर हाउस बनाकर आसपास के 50—60 घरों में सप्लाई की जा रही थी। यह चोरी डीएम राजेंद्र पेंसिया के निर्देश में गठित की गई टीम ने पकड़ा। 7 टीमों ने बिजली चोरी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। कुछ जगहों पर 50-60 घरों को एक ही सोर्स से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जांच में पता चला कि एक व्यक्ति ने अवैध रूप से एक मिनी पावर स्टेशन स्थापित कर रखा था। यह पूरा सिस्टम भूमिगत (अंडरग्राउंड) था, जिसे पकड़ना बेहद मुश्किल था। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी।
कड़ी कार्रवाई की तैयारी
डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि पकड़े गए उपकरणों और चोरी की मात्रा के आधार पर संबंधित व्यक्ति पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा सके और सरकारी राजस्व को बचाया जा सके। इस प्रकार की चोरी से न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि यह आम उपभोक्ताओं के लिए भी परेशानी का सबब बनती है क्योंकि इससे बिजली आपूर्ति में बाधा आती है।
Khaki again infamous in Agra: बात नहीं मानने पर दूध विक्रेता को बेहरमी से पीटा, नाखून तक उखाड़ लिए
