Happy New Year 2026 : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी नववर्ष की बधाई

President, Prime Minister and Rahul Gandhi wished the countrymen a Happy New Year

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं।

नईदिल्ली। Happy New Year 2026  बीता वर्ष विभिन्न उपलब्धियों के साथ ही कई गहरे जख्म दे गया। आज पूरे विश्व में नववर्ष का दिल खोलकर स्वागत किया जा रहा है। लोग नई उम्मीदों और सफलताओं की कामना करते हुए एक—दूसरे को बधाई दे रहे है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत देशभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों ने खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पर्यावरण बचाने का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, नया साल सकारात्मक बदलावों के साथ आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने दी नए साल 2026 की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। प्रधानमंत्री ने कामों में सफलता और जीवन में संतुष्टि की कामना करते हुए समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना भी की।इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने नववर्ष को उन सभी ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित किया, जो लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ नए साल की शुभकामनाएं दीं।

Yugdhara Foundation’s का अष्टम् वार्षिकोत्सव हरिद्वार में संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother