आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत, पीएम-सीएम ने जताया विरोध

Tirupati temple

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया

आंध्रप्रदेश: प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भगदड़ वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया या है। बुधवार सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु तिरुपति में विभिन्न टिकट केंद्रों पर बैकुंड द्वार दर्शन टिकट के लिए कतार में खड़े थे। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टी पार्क में टोकन वितरण के लिए कतार में लगने की अनुमति दी गई। वहीं इस घटना पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया

सात लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

मृतकों में एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है। मल्लिका के पति ने बताया, जब मेरी पत्नी और अन्य लोग बैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी भगदड़ मच गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मैंने अपने सभी रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है। वे यहां आ रहे हैं। पीटीआई के मुताबिक, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) के अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा कि ‘भगदड़ में छह लोगों के मारे जाने की खबर है।’

टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने 10 से 19 जनवरी तक होने वाले बैकुंठ एकादशी और बैकुंठ द्वार दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि श्रद्धालुओं को बैकुंठ द्वार के दर्शन कराना टीटीडी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राव ने कहा था कि टीटीडी ने इस दौरान सात लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की हैं। बैकुंठ द्वार दस दिनों तक खुला रहेगा और व्यवस्था के विशेष प्रोटोकॉल होंगे, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव हो सके। 10 जनवरी को विशेष दर्शन सुबह 4.30 बजे शुरू होगा, इसके बाद सामान्य दर्शन सुबह आठ बजे होंगे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह इससे बेहद दुखी हैं और उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए उचित राहत उपाय सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, मुख्यमंत्री ने घायलों को दिए जा रहे उपचार को लेकर अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री कल घायलों से मुलाकात करने के लिए तिरुपति का दौरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother