सशक्त लोकतंत्र की दिशा में पहल, किशोरियों को दिया गया संवैधानिक प्रशिक्षण

Initiative towards strong democracy, constitutional training given to adolescent girls

अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी, समानता, गरिमा और लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त करना रहा।

लखनऊ। Training of girls इनिशिएटिव फाउंडेशन, इंडिया द्वारा किशोरियों के लिए “संवैधानिक मूल्य एवं लोकतांत्रिक अधिकार” विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक इनिशिएटिव फाउंडेशन सेंटर, बुद्धेश्वर, लखनऊ में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में हुआ, जिसमें लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 76 किशोरियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में संविधान की समझ, अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी, समानता, गरिमा और लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम के प्रशिक्षक प्रवेश वर्मा ने कहा जब किशोरियां अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों को समझती हैं, तब वे न केवल अपने लिए बल्कि समाज और लोकतंत्र के लिए भी जिम्मेदार नागरिक बनती हैं।इनिशिएटिव फाउंडेशन की बोर्ड सदस्य शालिनी शुक्ला ने कहा की किशोरावस्था में संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करना भविष्य के सशक्त और जागरूक समाज की नींव रखता है। इस दिशा में यह प्रशिक्षण एक सार्थक प्रयास है।

Initiative towards strong democracy, constitutional training given to adolescent girls
दिव्यांशी ने कहा अब हमें समझ आया कि लोकतंत्र में हमारी भी भूमिका है और हमें जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।

किशोरियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक अमित मिश्रा ने कहा इनिशिएटिव फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। यह प्रशिक्षण उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। प्रतिभागी शुभी ने कहा इस प्रशिक्षण से हमें अपने संवैधानिक अधिकारों की स्पष्ट जानकारी मिली और आत्मविश्वास बढ़ा है।वहीं दिव्यांशी ने कहा अब हमें समझ आया कि लोकतंत्र में हमारी भी भूमिका है और हमें जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।

कार्यक्रम में इनिशिएटिव फाउंडेशन की टीम हेमा यादव, वैभवी शर्मा, संध्या मिश्रा, सुरेश भारती, राजेश सिंह, श्याम, शशि गौतम सहित टीम लीडर, सदस्य एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनिशिएटिव फाउंडेशन आगे भी किशोरियों एवं युवाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Politics of Casteism यूपी में जातिवाद की राजनीति पर बीजेपी अध्यक्ष की ना, विधायकों और नेताओं को दिया सख्त संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.