जाैनपुर। Murder of parents यूपी के जौनपुर जिले से रिश्तों की कत्ल की खबर ने सबकों अंदर तक झकझोर दिया। जिस बेटे को मां—बाप ने बुढ़ापे की लाठी के लिए पाल पोसकर बड़ा किया था, उसी लाल ने पैसों के विवाद में दोनों की सिल बटटे से कुचकर दोनों की बेरहमी से हत्या कर डाली। इतना ही नहीं हत्या को छिपाने के लिए शवों को बोरे में भरकर कार से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया। रिश्तेदारों को चकमा देने के लिए पांच दिन बाद उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। जांच में संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारा जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया हैं, अब उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी का प्रयास मंगलवार को करेगी।
बहन ने दर्ज कराई गुमशुदगी
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि वंदना देवी ने 13 दिसंबर को अपनी माता बबिता देवी और पिता श्याम बहादुर की गुमशुदगी की सूचना जफराबाद थाने में दर्ज कराई थी। वंदना ने पुलिस को बताया था कि उनके माता-पिता आठ दिसंबर से लापता हैं। उनका भाई अम्बेश कुमार भी लापता है, जो माता-पिता को ढूंढने निकला है। पुलिस तीनों की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने सोमवार की शाम अम्बेश कुमार को घर के पास से पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने माता-पिता के हत्या की पूरी कहानी बताई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी हैरान हो गई।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 8 दिसंबर की शाम 8 बजे पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर माता-पिता से उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने अपने माता-पिता के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए उसने बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया। एएसपी सिटी ने बताया कि मामले के खुलासे के बाद तत्काल पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी पुत्र अम्बेश कुमार से गहनता से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
Yamuna Expressway पर आपस में टकराई बसें और कारें, आग में जिंदा जल गए पांच लोग, 40 से ज्यादा घायल
