बिहार में अपराधियों की बहार: अब Mini Mart owner की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने ली जान

There is a surge of criminals in Bihar: Now Mini Mart owner murdered, bike riding miscreants took his life

इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पटना। बिहार में चुनाव से पहले बदमाशों की बहार आई हुई है, एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस के साथ ही सरकार की कार्यशैली को कठघड़े में खड़ा कर रहे है। यह एक तरह से नीतीश कुमार के युग के विदाई के संकेत है, कुछ इसी तरह अपराधी लालू यादव के शासन में बेकाबू हो गए थे। वह कभी भी किसी को गोली मारकर मौत की नींद सुला देते थे।

अब ताजा मामला पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी अशुचक का है, जहां शुक्रवार देर रात अपराधियों ने Mini Mart owner को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान तृष्णा मिनी मार्ट के मालिक विक्रम कुमार झा के रूप में की गई। विक्रम झा दरभंगा के लहेरियासराय के रहने वाले थे। वे पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहकर किराना दुकान चलाते थे। स्थानीय लोग घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

लगातार दूसरे व्यापारी की हत्या से लोगों में आक्रोश का माहौल है, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस हत्यारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ 2 सत्यकाम और आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। मृतक को कितनी गोलियां लगी हैं, यह अभी पुष्टि नहीं हुई है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के खिलाफ बन रहा माहौल

स्थानीय लोगों ने बताया विक्रम झा मिलनसार और बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भी भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पटना में लगातार बढ़ रहे अपराधों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि राजधानी में अपराधी अब बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं, जबकि पुलिस की सक्रियता केवल कागजों तक सिमट कर रह गई है।

 

एक और खुलासा: जांच एजेंसियों से बचने Changur Baba नेपाल के रास्ते मंगाता था रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria