Axis Max Life के ई-कॉमर्स चैनल ने वित्त वर्ष की पहली छमाही में एपीई के मामले में 52 प्रतिशत का टू ईयर सीएजीआर दर्ज किया

Axis Max Life's e-commerce channel recorded a two-year CAGR of 52% in terms of APE in the first half of the financial year

ई-कॉमर्स चैनल कंपनी के लिए पॉलिसी सोर्सिंग का अहम माध्यम बन गया है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली : Axis Max Life इंश्योरेंस लिमिटेड ने अपने ई-कॉमर्स चैनल के माध्यम से आए बिजनेस के मामले में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 52 प्रतिशत का टू ईयर कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) दर्ज किया है। इस तेजी के दम पर एक्सिस मैक्स लाइफ का ई-कॉमर्स चैनल इस उद्योग में ऑनलाइन प्रोटेक्शन एवं सेविंग्स मार्केट के अग्रणी माध्यमों में शुमार हो गया है। उल्लेखनीय है कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”) को पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

पिछले तीन साल में एक्सिस मैक्स लाइफ का ई-कॉमर्स चैनल कंपनी के लिए पॉलिसी सोर्सिंग का अहम माध्यम बन गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल नई पॉलिसी में 31 प्रतिशत की सोर्सिंग इस माध्यम से हुई। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में सभी नई पॉलिसी में 35 प्रतिशत की सोर्सिंग इस माध्यम से हुई। इस शानदार प्रदर्शन ने ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केट में एक्सिस मैक्स लाइफ की स्थिति को मजबूती दी है और इसका मार्केट शेयर बढ़ाया है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 219 करोड़ रुपये के एनुअल प्रीमियम इक्विवेलेंट (एपीई) के साथ कंपनी की डायरेक्ट-टू-चैनल (अपनी वेबसाइट के माध्यम से) सोर्सिंग लगातार विकास के रास्ते पर बढ़ रही है। सालाना आधार पर इसमें 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक्सिस मैक्स लाइफ का ई-कॉमर्स चैनल अपनी रणनीति को प्रमुख डिजिटल क्षमताओं पर केंद्रित करते हुए विकास कर रहा है, जिससे इसे लाभ हुआ है। कंपनी ने मजबूत परफॉर्मेंस मार्केटिंग एवं एनालिटिक्स इंजन को अपनाया है और ग्राहकों के लिए प्री-अप्रूव्ड थ्री-क्लिक डीआईवाई क्रॉस-सेल एवं अप-सेल की व्यवस्था की है। साथ ही रेगुलेटेड क्रेडिट ब्यूरो एवं अकाउंट एग्रीगेशन इकोसिस्टम के माध्यम से ग्राहकों की ऑनबोर्डिंग को सुगम बनाया है।

वॉइस-ट-टेक्स्ट प्लेटफॉर्म

एक्सिस मैक्स लाइफ का ई-कॉमर्स चैनल एआई द्वारा संचालित वॉइस-ट-टेक्स्ट प्लेटफॉर्म का भी प्रयोग करता है, जिससे बिक्री एवं कस्टमर इनसाइट्स में मदद मिलती है। इसे एक यूनीफाइड एक्सपेरिमेंटेशन इंजन से सपोर्ट मिलता है, जो पूरे ई-कॉमर्स चैनल में ए/बी टेस्टिंग को सक्षम बनाता है। इन क्षमताओं से संवाद बेहतर करने, एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज करने और ग्राहकों के लिए डाटा आधारित डिसिप्लिन से प्रदर्शन बेहतर करने में मदद मिलती है।
एक्सिस मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुमित मदान ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में हमारे ई-कॉमर्स चैनल का उल्लेखनीय विकास हमारे डिजिटल आधिपत्य (डिजिटल डोमिनेंस) का स्पष्ट संकेत है और हमारी ऑनलाइन ऑफरिंग्स पर ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है। ऑनलाइन प्रोटेक्शन और सेविंग्स सेगमेंट में हमारी अग्रणी स्थिति, ग्राहकों को हर माध्यम पर सहज और बेहतर अनुभव देने के हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इससे सुनिश्चित होता है कि हमारे प्रोडक्ट्स नई पीढ़ी के ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप हों। भरोसे एवं इनोवेशन को केंद्र में रखते हुए हम इंश्योरेंस को ज्यादा सरल, ज्यादा स्मार्ट और सभी ग्राहकों की ज्यादा से ज्यादा पहुंच में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style