नईदिल्ली में भगदड़ के बाद भी यात्रियों का रेला प्रयागराज की ओर कर रहे कूंच, स्टेशनों पर भीड़

Crowd of passengers

गाजीपुर, टूंडला स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी है।

गाजीपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए हर तरफ से Crowd of passengers पहुंच रही है।​ दिल्ली में हुए हादसे के बाद भी अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रयागराज जंक्शन पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस और प्रशासन के पसीने छूटने लगे है। पटना रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का हुजूम उमड़ा है, ट्रेन के दरवाजे नहीं खोलने पर गुस्साए यात्रियों ने बोगी के शीशे तोड़ दिए। गाजीपुर, टूंडला स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी है।

प्रयागराज जंक्शन पर प्रशासन के अनुमान से भी अधिक रेल यात्री जंक्शन के बाहर जमा हो गए हैं। जिनका दबाव कम करने के लिए पुलिस ने रस्सियों का घेरा बना दिया है। इसी घेरे के दायरे में रहकर भीड़ रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही है,जंक्शन पर भारी संख्या में पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स ने मोर्चा संभाला है।

प्रयागराज जंक्शन परिसर में सीधे एंट्री नहीं

आज भी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी है, श्रद्धालुओं को अब प्रयागराज जंक्शन परिसर में सीधे एंट्री नहीं दी जा रही है। रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। भीड़ को पहले रेलवे स्टेशन के पास खुसरो बाग परिसर में बनाए गए होल्डिंग एरिया की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म में हालात सामान्य होने पर ही श्रद्धालुओं को यहां से छोड़कर स्टेशन पर जाने की अनुमति दी जा रही है।

रविवार कि छुट्टी होने की वजह से आज भी महाकुम्भ क्षेत्र में भीड़ का रेला है। सुबह से दोपहर 12 बजे तक 65 लाख लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज शहर के आठ रेलवे स्टेशनों से 120 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा 188 रूटीन ट्रेन भी चल रही हैं।पटना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी. यात्री स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में चढ़ने को बेताब थे, भीड़ को कंट्रोल करने में रेल पुलिस के पसीने छूट गए. इसी बीच, गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन की बोगी के शीशे तोड़ दिए वहीं, पुलिस यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील करती हुई दिखाई दी।

गाजीपुर स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब

महाकुंभ स्नान को लेकर गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ उमड़ी है, बलिया स्टेशन से चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस में भी भारी भीड़ देखी गई। एसी बोगी के गेट पर भी जनरल यात्री बैठे हुए दिखे,भारी भीड़ के चलते गाजीपुर स्टेशन पर कई महिलाएं ट्रेन में नहीं चढ़ पाईं। वहीं, RPF के जवान सिटी बजाकर यात्रियों को सावधान करते दिखे।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां