19th National Jamboree : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 90 मिनट तक रहेंगी लखनऊ में 15000 युवा देंगे सलामी

President Draupadi Murmu will stay in Lucknow for 90 minutes and 15,000 youths will salute her.

अटल स्टेडियम में स्काउट्स-गाइड्स ने मुख्य परिधान में अभ्यास किया।

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 90 मिनट तक राजधान लखनऊ में रहेंगी। दरअसल महामहिम भारत स्काउट एंड गाइड के 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस दौरान 15000 प्रतिभागी उन्हें सलामी देंगे।

भारत स्काउट एंड गाइड यूपी के मुख्यायुक्त प्रभात कुमार ने बताया प्रस्तावित राष्ट्रपति अपराह्न 3:30 बजे राष्ट्रीय जंबूरी में पहुंचेंगी। उनके स्वागत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार, वह समारोह में करीब 1:30 घंटे तक रहेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान यूपी सहित देश के सभी राज्यों, सेंट्रल रेलवे और विदेशी स्काउट गाइड अपने-अपने परिधान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। मार्च पास्ट और कलर पार्टी भी होगी। परेड में स्काउट गाइड जंबूरी के राष्ट्रीय संगीत पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे।

एआई ड्रोन से होगी निगरानी

19th National Jamboree के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनके आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बृहस्पतिवार को अटल स्टेडियम में स्काउट्स-गाइड्स ने मुख्य परिधान में अभ्यास किया। वहीं, दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद लगभग 350 एकड़ में फैले कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। विशेष सुरक्षा टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर एआई तकनीक से लैस ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले आम प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अटल स्टेडियम के मुख्य द्वार से विशेष अतिथियों का प्रवेश होगा। अन्य गेट स्काउट्स-गाइड्स और अधिकारियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

जंबूरी में बिखरे सांस्कृतिक रंग

मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम को अटल स्टेडियम पूर्वाभ्यास किया गया, इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यहां देश की संस्कृतियों का समागम तो हुआ ही विदेशी कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जंबूरी में हुए इंटरनेशनल नाइट्स एवं एथनिक फैशन शो के दौरान स्काउट्स गाइड्स ने स्थानीय परिधानों में प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय जंबूरी में बनाए गए अस्थायी टेंट नगर में सभी राज्यों की ओर से आकर्षक मुख्य द्वार तैयार किए गए हैं। इन द्वारों में राज्यों की संस्कृति, भाषा, पहनावा, सभ्यता और महापुरुषों की झांकियां प्रदर्शित की गई हैं। द्वार सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

Ganga Expressway पर कार और पिकअप की टक्कर में मां, बेटा-बेटी सहित छह की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style