बहराइच में शिकार करने घुसे भेड़िया को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, डीएफओ बोले होगी कार्रवाई

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में दो ​माह से भेड़िया का आतंक इस कदर है कि जो रात को चयन से सो नहीं पा रहे है, लोगों में हमेशा डर लगा रहता है कि न जाने कब भेड़िया का हमला हो जाएं। अब तक पांच भेड़िया पकड़े जा चुके है, इसके बाद भी लोगों के मन से भेड़िया के आतंक का भय खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार रात जिले की महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमाचपुर के मजरा इमाम खां पुरवा में देर रात भेड़िये ने दस्तक दी। भेड़िया ने मां के साथ लेटे नियाज़ (03) पर हमले का प्रयास किया। लेकिन मच्छरदानी लगी होने से हमला विफल रहा और नियाज़ की मां जाग गई।मासूम की मां ने भेड़िया देख जोर जोर से शोर मचाया। जिसके बाद भेड़िया पास बंधी बकरी को दबोच कर भागने लगे।

जुटी ग्रामीणों की भीड़

भेड़िया आने की जानकारी होने पर नियाज़ के चाचा आरिफ ने शोर मचाया, जिसे सुनकर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पड़ोसी गांव के लोग भी जुट गए। जिसके बाद सभी ने भेड़िया को चारो तरफ से घेर लिया और दो गांवों की भीड़ ने उसे घेर कर मार डाला।भेड़िया के मौत की जानकारी होने पर डीएफओ समेत आला अधिकारी गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया की गांव का निरीक्षण किया गया है। भेडिए के शरीर पर चोट के निशान हैं और मुंह से खून निकल रहा था। शव को कब्जे के लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाई के लिए रेंज कार्यालय पहुंचाया गया है। प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

पकड़े जा चुके है पांच भेड़िए

महसी के 55 से अधिक गांवों बीते 7 महीनो से भेड़ियों की दहशत है। भेडियों ने अब तक 10 को मार डाला है और 50 से अधिक लोगों को घायल किया हैं। वहीं वन विभाग ने 5 भेडियों को सिसैया चूड़ामणि गांव से पकड़ा है। जिसमे एक की मौत रेशक्यू के दौरान हो गई थी। वहीं विभाग 6 भेड़िया की तलाश कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा भेड़िया को मारे जाने के बाद ग्रामीण राहत की सांस ले रहे है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.