Ganga Expressway पर कार और पिकअप की टक्कर में मां, बेटा-बेटी सहित छह की मौत

Six people, including a mother, son and daughter, died when a car collided with a pickup on the Ganga Expressway.

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया भी घटनास्थल पर पहुंचे।

  • पिता और पुत्र की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर किया गया
  • नामकरण संस्कार में शामिल होकर वापस जा रहा था अमरोहा का परिवार

 संभल: निर्माणाधीन गंगा Ganga Expressway पर कार और सब्जी से भरी पिकअप की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा।
अमरोहा के कस्बा आदमपुर आदमपुर के रहने वाले रोहित के भतीजे डेविड का नामकरण बहजोई के गांव बिसारु में था। रोहित के परिवार के लोग कार्यक्रम में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे।

जल्दी गांव पहुंचने के लिए इन्होंने बहजोई से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे का रास्ता चुना। धतरा गांव के निकट सामने से गलत साइड पर तेज रफ्तार आ रही सब्जी से लदी बोलेरो पिकअप से कार की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार चकनाचूर हो गई। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के साथ ही आसपास थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कार में फंसे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां रोहित की पत्नी 32 वर्षीय रेनू, 9 साल के बेटे भास्कर व 7 साल की बेटी रिया के साथ ही 29 साल की भाभी गीता पत्नी सुनील, 12 साल के भांजे कपिल पुत्र किशन पाल निवासी चंदौसी व 34 वर्षीय देववती पत्नी सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया। रोहित और उसका पुत्र जय गंभीर घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। । जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया भी घटनास्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.