JaipurBookmark2026 : दक्षिण एशिया की प्रमुख प्रकाशन कांफ्रेंस ने फ़ेलोशिप विजेताओं व अपने स्टार वक्ताओं की सूची घोषित की

JaipurBookmark2026: South Asia's leading publishing conference announces fellowship winners and list of its star speakers

जहाँ साझेदारियाँ बनती हैं साथ ही प्रकाशन को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।”

बिजनेस डेस्क, नईदिल्ली: JaipurBookmark2026 दक्षिण एशिया के अग्रणी प्रकाशन-उद्योग के B2B मंच जयपुर बुकमार्क (JBM) का आयोजन 15–19 जनवरी 2026 के बीच होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में भारत और दुनियाभर से साहित्य और प्रकाशन जगत की प्रतिष्ठित आवाज़ें एक साथ होंगी। इस संस्करण में शामिल प्रमुख नाम हैं :अनंत पद्मनाभन, अर्कोपोल चौधरी, आरती जैन, अरुणव सिन्हा, दीपा भष्ठी, ध्रुव सिंह, एम्मा हाउस, गुंजन अहलावत, हर्षा भटकल, हेमाली सोढी, जय प्रकाश पांडे, जयप्रिया वासुदेवन, जीत थायिल, कनिष्का गुप्ता, करुणा गोखले, मार्टिन पच्नर, नीरज जैन, रिचा झा, रीता कोठारी, संजीव गुप्ता, शैलेश भारतवासी, सोहिनी मित्रा, सुगता घोष, त्रिशा दास, वैशाली माथुर, विवेक शानभाग, विलियम सिएघार्ट, योशितोकी ओइमा और योशियाकी कोगा।

स्वतंत्र प्रकाशकों का सहयोग

जयपुर बुकमार्क, ब्रिटिश काउंसिल के साथ अपनी संयुक्त पहल — इंडिया–यूके पब्लिशिंग फ़ेलोशिप — को इस साल भी जारी रख रहा है, जिसका लक्ष्य स्वतंत्र प्रकाशकों के लिए पेशेवर सहयोग को मजबूत करना और उनके लिए वैश्विक प्रकाशन जगत के रास्ते खोलना है। 2026 संस्करण के लिए आवेदन 20 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इस फ़ेलोशिप हेतु दो उत्कृष्ट फ़ेलो चयनित हुए हैं। पहली फ़ेलो हैं हैरिएट हिर्स़मैन, जो लिवरपूल की डेड इंक बुक्स में पब्लिशिंग मैनेजर हैं, जहां वे पुस्तकों को कमिशन करती हैं साथ ही संपादन, प्रोडक्शन एवं राइट्स कार्य भी देखती हैं। उन्हें हाल ही में फ्यूचरबुक अवार्ड्स में फ्यूचर लीडर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। दूसरी फ़ेलो हैं रूबी हेम्ब्रम, एक आदिवासी प्रकाशक, सांस्कृतिक दस्तावेजों की संरक्षक और सक्रिय उत्साही कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने 2012 में गैर-लाभकारी प्रकाशन संस्था आदिवानी की स्थापना की थी। उन्होंने आदिवासी अस्तित्व और उनके ज्ञान-निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है। दोनों फ़ेलो 2026 में जयपुर बुकमार्क और साथ ही लंदन बुक फेयर 2026 (10–12 मार्च 2026) में ब्रिटिश काउंसिल के समर्थन से भाग लेंगी।

JaipurBookmark2026: South Asia's leading publishing conference announces fellowship winners and list of its star speakers
साहित्य की शक्ति बाज़ारों को जोड़ने और वैश्विक दृष्टिकोणों का उत्सव मनाने का कितनी मजबूत माध्यम हो सकती है।”

अनुवाद और उद्योग में उभरते नए रुझानों

आगामी संस्करण पर बात करते हुए, जयपुर बुकमार्क की निदेशक मनीषा चौधरी ने कहा: “जयपुर बुकमार्क ने हमेशा प्रकाशन उद्योग के साथ चलते हुए ख़ुद को विकसित किया है, और 2026-संस्करण इस प्रतिबद्धता को इस बार राइट्स एक्सचेंज, अनुवाद और उद्योग में उभरते नए रुझानों पर ध्यान केंद्रित कर और आगे ले जाएगा। इस वर्ष, हम डिजिटल नवाचार, उभरते बाजारों और कहानी कहने की बदलती हुई दुनिया पर नए संवाद आयोजित कर रहे हैं। जैसे-जैसे उद्योग बदल रहा है, JBM (जयपुर बुकमार्क) सार्थक संवाद, पेशेवर सहयोग और भविष्य-उन्मुख प्रकाशन के लिए एक ज़रूरी मंच बना हुआ है।”

इस अवसर पर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-संस्थापक एवं सह-निदेशक एवं जयपुर बुकमार्क की निदेशक नमिता गोखले ने कहा : “जयपुर बुकमार्क दुनिया-भर के प्रकाशन जगत के लिए एक अनिवार्य और जीवंत मिलन-स्थान बन चुका है। हम संपादकों, अनुवादकों, लेखकों और राइट्स प्रोफेशनल्स को एक ऐसा माहौल प्रदान करते हैं जो रचनात्मकता और दीर्घकालिक सहयोग को जन्म देता है। JBM वह स्थान है जहाँ विचार, भाषाओं और संस्कृतियों के पार यात्रा करते हैं, जहाँ साझेदारियाँ बनती हैं साथ ही प्रकाशन को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।”

इंडिया–यूके पब्लिशिंग फ़ेलोशिप

ब्रिटिश काउंसिल की ओर से, आर्ट्स इंडिया की निदेशक हेमा सिंह रांस ने इस साझेदारी के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा : “ब्रिटिश काउंसिल की जयपुर बुकमार्क के साथ निरंतर साझेदारी भारत और यूके के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का आधार है। इंडिया–यूके पब्लिशिंग फ़ेलोशिप पेशेवर संबंधों को विकसित करने और प्रकाशन उद्योग के भविष्य के नेताओं को तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है, विशेषकर समावेशन (inclusion) और विविध आवाज़ों को बढ़ावा देकर। हमें बहुत गर्व है कि हम दो उत्कृष्ट फ़ेलो — हैरिएट हिर्स़मैन और रूबी हेम्ब्रम — का समर्थन कर रहे हैं, जिनकी विशेषज्ञता JBM और लंदन बुक फेयर दोनों को समृद्ध करेगी। यह फ़ेलोशिप यह दिखाती है कि साहित्य की शक्ति बाज़ारों को जोड़ने और वैश्विक दृष्टिकोणों का उत्सव मनाने का कितनी मजबूत माध्यम हो सकती है।”

व्यवसाय व भविष्य पर विमर्श

जयपुर बुकमार्क 2026 विश्व प्रकाशन समुदाय के लिए रुझानों की खोज, विचारों के आदान-प्रदान और सार्थक साझेदारियों के निर्माण का एक अद्वितीय मंच है। वर्षों से, यह मंच दुनियाभर के प्रकाशकों, एजेंटों, अनुवादकों संपादकों और किताब विक्रेताओं को एक साथ लाता रहा है — ऐसा माहौल जहाँ “व्यवसाय की बातचीत” के साथ-साथ नई प्रकाशन परियोजनाओं की प्रेरणा भी मिलती है।जयपुर बुकमार्क, जो कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का प्रकाशन-उद्योग मंच है, पुस्तक व्यापार से जुड़े पेशेवरों को एक साथ लाता है और एक दशक से अधिक समय से पुस्तकों के व्यवसाय व भविष्य पर विमर्श को प्रोत्साहित करता आ रहा है। ब्रिटिश काउंसिल, एक सहयोगी के रूप में, साहित्य, अनुवाद और स्वतंत्र प्रकाशन को बढ़ावा देने वाली नई-पहलों का समर्थन जारी रखे हुए है, जिससे भारत और यूके के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान मजबूत होता है। टीमवर्क आर्ट्स, जो JBM व जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजक है, पिछले 30 वर्षों से ऐसे उत्सवों, कार्यक्रमों और मंचों का निर्माण करता आ रहा है, जो भारत को दुनिया से जोड़ते हैं और दुनिया-भर की आवाज़ों को भारत तक लाते हैं।

Car fell into the river लखीमपुर खीरी में बेकाबू कार नदी में गिरी डूबकर पांच लोगों की मौत,चालक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style