Car fell into the river लखीमपुर खीरी में बेकाबू कार नदी में गिरी डूबकर पांच लोगों की मौत,चालक घायल

Five people drowned in Lakhimpur Kheri after an uncontrolled car plunged into a river, injuring the driver.

चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधे सायफन में जा गिरा।

लखीमपुर खीरी। Car fell into the river यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार आधी रात के बाद एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार पांच की मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले स्थित शारदा सायफन के पास देर रात यह हादसा हुआ। शादी समारोह से वापस लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।

पढ़ुआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के मुताबिक, कार में सवार जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज, घनश्याम पुत्र बल्लू निवासी घाघरा बैराज, लालजी पुत्र मेवा लाल निवासी सीशियन पुरवा, अजीमुल्ला पुत्र अज्ञात निवासी गिरजापुरी, सुरेंद्र पुत्र विशुसोखा निवासी रामवृक्ष पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच, लखीमपुर से शादी निपटाकर कार से बहराइच जनपद की तरफ वापस जा रहे थे। रास्ते में शारदा सायफन के पास चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधे सायफन में जा गिरा।

बरात से लौटते समय हादसा

सूचना मिलते ही पढुआ प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। कार चालक बबलू पुत्र राजेश निवासी गिरजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच को पुलिस ने बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि कार में सवार अन्य पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा।
मृतकों की पहचान इस प्रकार है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है।

श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के उल्लास में डूबी अयोध्या, रामधुन पर नाच रहे भक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother