Murder of girlfriend शादी से मना करने पर सि​रफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर युवती का गला रेता

A crazy lover entered the house and slit the girl's throat after she refused to marry him.

जवान बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया।

लखनऊ। Murder of girlfriend यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया, यहां एक सिरफिरे युवक ने शादी से मना करने पर प्रेमिका घर में घुसकर कटर से गला रेत दिया। जिसकी उसकी तड़प— तड़प कर मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। जवान बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया।

राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावतखेड़ा गांव निवासी पूनम रावत एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। रविवार दोपहर पूनम काम पर गई थीं। उनकी बड़ी बेटी प्रियांशी (19) और छोटी बेटी महक घर पर थीं। दोपहर लगभग 12.30 बजे बीबीडी लोनापुर निवासी आलोक रावत उनके घर पर आया। भूतल पर मौजूद महक से प्रियांशी के बारे में पूछकर पहली मंजिल पर पहुंचा। यहां किचन में मौजूद प्रियांशी से किसी बात पर उसकी बहस हो गई। इस बीच आरोपी ने कटर निकाल कर उसकी गर्दन पर रेत दी। गर्दन की नस कटने से खून से लथपथ प्रियांशी गला पकड़े चीखती हुई सीढ़ियों से नीचे उतरकर बरामदे तक पहुंची और दम तोड़ दिया। इस बीच आलोक बाइक लेकर भाग निकला

शादी से पहले करता था मारपीट

प्रियांशी की मां पूनम के मुताबिक, दो वर्ष पहले एक रिश्तेदार के तिलक में प्रियांशी (19) की मुलाकात आलोक रावत से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद आलोक ने शादी का प्रस्ताव रखा तो सभी लोग तैयार हो गए। बहन महक के मुताबिक, आलोक का घर आना जाना शुरू हो गया। लेकिन आलोक ने कई बार शराब के नशे में प्रियांशी के साथ मारपीट की। इस पर प्रियांशी ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे आलोक नाराज था और प्रियांशी पर शादी का दबाव बना रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Murder by domestic servant आगरा में सीएचसी अधीक्षक की मां की नौकर ने फावड़े से वार कर ली जान, यह वजह आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style