तेलंगाना में महिला ने चीटिंयों के डर से की खुदकुशी, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस वाले भी हैरान

Telangana woman commits suicide due to fear of ants, police shocked after reading suicide note

महिला के सुसाइड की वजह उसके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट से हुआ।

हैदराबाद । ants तेलंगाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक महिला ने चीटिंयों के डर से खुदकुशी कर ली। यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने सुसाइड में अपनी पूरी बात लिखी है, जिसे पढ़कर पुलिस वाले भी हैरान है। डॉक्टरों के अनुसार यह फोबिया बहुत दुर्लभ है।यह मामला तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का है। घटना इतनी हैरान करने वाली है कि जो भी सुनता है उसके होष उड़ जाते है महिला की शादी 2022 में हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी है। घटना वाली सुबह उसने बेटी को रिश्तेदार के घर छोड़ा था। शाम को पति घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

सुसाइड नोट से खुलासा

महिला के सुसाइड की वजह उसके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट से हुआ। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला 4 नवंबर को घर में पंखे से लटकी मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी पूरी बात लिखी है। उसने लिखा मुझे माफ करना, मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती। बेटी का ध्यान रखना। इतना ही नहीं सुसाइड नोट में कुछ धार्मिक चढ़ावों का भी जिक्र था। परिजनों ने बताया वह बचपन से ही चीटिंयों से डरती थी। उसने पहले काउंसलिंग भी ली थी। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि सफाई करते समय उसे चींटियां दिखी होंगी और डर के मारे उसने यह कदम उठाया। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा कि यह फोबिया बहुत दुर्लभ और आत्महत्या दुर्लभ है।

कोर्ट के पचड़े में फंसी फिल्म ‘Hi Zindagi’,अधिवक्ता ने ‘जेंडर न्यूट्रल’ बनाने के लिए दायर की पीआईएल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style