120 Bahadur का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य

120 Bahadur trailer turns into a cinematic epic of patriotism

120 भारतीय सैनिकों की अमर गाथा बयां करती है, जिन्होंने 3000 दुश्मनों के सामने अंतिम सांस तक देश की रक्षा की।

मनोरंजन डेस्क: एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 Bahadur का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो इसे भावनात्मक गहराई और देशभक्ति से भर देती है। रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म उन 120 भारतीय सैनिकों की अमर गाथा बयां करती है, जिन्होंने 3000 दुश्मनों के सामने अंतिम सांस तक देश की रक्षा की।

रॉकिंग स्टार यश ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे “वीरों को समर्पित सिनेमा” कहा। फिल्म में राशि खन्ना, विवान भटेना, स्पर्श वालिया, अजिंक्य देव और एजाज़ खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने इसे भव्य विज़ुअल्स, जोश भरे संगीत और गहन भावनाओं से सजाया है। 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में देशभक्ति की ज्वाला जगाने आ रही है।

 

Gift of Vande Bharat Express प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंच रहे काशी, कल चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother