Gift of Vande Bharat Express प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंच रहे काशी, कल चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Prime Minister Narendra Modi is arriving in Kashi today and will flag off four Vande Bharat trains tomorrow.

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी।

वाराणसी।Gift of Vande Bharat Express  अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को विकास की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी पहुंच रहे है। वह यहां से चलने वाली चार वंदेभारत एक्सप्रेस को शनिवार को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी।

बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन 7:45 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के यात्रियों को काफी लाभ पहुंचाएगी।

यात्रियों का सफर होगा सुगम

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस मार्ग पर सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी, जो 6:40 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के बठिंडा और पटियाला के बीच यातायात को सुगम करेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत यात्रा के समय को दो घंटे से अधिक कम कर देगी, जिससे यात्रा 8:40 मिनट में पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना माैजूद रहेंगे।दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत यात्रियों को 8.40 मिनट में मंजिल पर पहुंचाएगी। एक्सप्रेस ट्रेन प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे पेशेवरों, छात्रों और पर्यटकों को तेज और अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 9 बजे बनारस स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि स्टेशन पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित रहें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Speed ​​wreaks havoc in Shahjahanpur:तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली टिनशेड में घुसी, दंपती को कुचला, पोती घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां