Aligarh News । यूपी अलीगढ़ जिले में मंगवार सुबह एक दिल दहलाने वाले हादसे में चार लोग जिंदा जल गए, जबकि उनका एक साथ मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह हादसा अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड स्थित गोपी पुल पर हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी पुल के ऊपर तड़के सुबह एक कैंटर और कार में टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। जिससे कार सवार तीन लोग तथा कैंटर चालक की जिन्दा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि थाना अकराबाद अंतर्गत मंगलवार सुबह गोपी पुल पर दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई है। हादसे में दोनों गाड़ियों में आग लगने व कुछ लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। घायलों को गाड़ी से निकालकर एम्बुलेंस से जेएनएमसी ट्रामा सेन्टर रवाना किया गया।
मृतकों की शिनाख्त करके पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए शवों को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। जल्द ही इनकी पहचान कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू है। मौके पर शांति है ।
JSWPaints ने ‘एनी कलर, वन प्राइस’ कैंपेन के साथ कीमत में पारदर्शिता और ग्राहक मूल्य को बढ़ावा दिया
