गाजियाबाद। Online Game यूपी के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, यहां तीन बहनों ने एक साथ छत से कूदकर जान दे दी। दरअसल उनके माता—पिता ने तीनों को आनलाइन गेम खेलने से टोका तो यह उन्हें नागवार गुजरा और बिल्डिंंग की नौवीं मंजिल से कूदकर तीनों ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवार के साथ ही आसपास के लोग भी हैरान है, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं और कोरोना महामारी के बाद से इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था। चेतन कुमार, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। चेतन कुमार की तीनों बेटियों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
