AsiaCup: भारत ने एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को चटाई धूल

India defeated Pakistan for the second consecutive time in a week.

भारत की शानदार जीत से पूरा देश गदगद है।

दुबई। AsiaCup भारत ने एक सप्ताह में लगातार पाकिस्तान की दूसरी बार हराकर अपने अजेय होना का रिकॉर्ड कायम रखा। रविवार देर रात को दुबई में खेले गए मुकाबले में छह विकेट से हराकर पाकिस्तान को प्रतियोगिता से लगभग बाहर कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

पाकिस्तान चारों खाने चित्त

भारत के सामने लगातार मिल रही हार से यह सिद्ध हो गया है कि पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है कि वह मैदान में भारत से मुकाबला करें। दोनों टीमों के बीच सभी प्रारूपों में पिछले सात मैचों में पाकिस्तान एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से और ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने छह विकेट से दर्ज की थी, जबकि पिछले साल टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से शिकस्त दी थी। वनडे विश्व कप 2023 में भी पाकिस्तान को भारत से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इससे पहले एशिया कप 2023 में भारत ने 228 रनों से जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं टी20 विश्व कप 2022 में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी तो भारत चार विकेट से इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहा था।

गिल-अभिषेक की शतकीय साझेदारी

पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। भारत ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि मौजूदा टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए जूझ रहे शुभमन गिल का बल्ला इस मैच में जमकर चला। गिल और अभिषेक के बीच साझेदारी को फहीम अशरफ ने गिल को आउट कर तोड़ा। अशरफ ने गिल को बोल्ड किया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। गिल ने 28 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।

तिलक ने लगाया जीत का तिलक

गिल के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवलेयिन लौट गए। इसके कुछ देर बाद अबरार अहमद ने अभिषेक शर्मा की पारी का अंत कर भारत को तीसरा झटका दिया। तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। हारिस रऊफ ने संजू सैमसन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। सैमसन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तिलक और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी और तिलक ने जीत का चौका लगाया। तिलक 19 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 और हार्दिक सात गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर नाबाद रहे।भारत की शानदार जीत से पूरा देश गदगद है। पहले मैच में जीत के बाद जब भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, तो इसे खेल भावना के विपरित मानकर पाक अधिकारी ड्रामे कर रहे थे। रविवार के मैच में पाकिस्तान तगड़ी तैयारी करके आया था, लेकिन सकी सूर्य एंड कंपनी के सामने कुछ नहीं चली। फिर मुहकी खानी पड़ी।

smart meters ऊर्जा मंत्री बोले, 50 फीसदी से ज्यादा बिजली चोरी वाले फीडरों को चिह्नित कर लगाए स्मार्ट मीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother