महामुकाबला: अरविंद केजवरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा,आतिशी के सामने रमेश मैदान में

#Arvind Kejriwal

अब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है।

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल भले ही नहीं बजा हो, लेकिन राजनीतिक दल एक —दूसरे को मात देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है, जहां एक तरफ आप सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारकर जोरशोर से प्रचार— प्रसार में लगी है, वहीं कांग्रेस ने भी अब 48 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर दमदारी से चुनाव लड़ने का संकेत दे चुकी है। भाजपना ने भी शनिवार को 29 उम्मीदवारों के नाम एलान शनिवार को कर दिया। तीनों ​दलों की सूचियों को देखकर अब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है।

बीजेपी की पहली सूची जारी

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। भाजपा की पहली सूची में 29 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने नईदिल्ली से अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा पर भरोसा जताया है तो कांग्रेस पहले ही इस सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतार चुकी है।

सीट: नई दिल्ली

  • आप: अरविंद केजरीवाल आप संयोजक
  • भाजपा: प्रवेश वर्मा
  • कांग्रेस: संदीप दीक्षित

लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है।

सीट: कालकाजी

 

  • आप: आतिशी सीएम
  • भाजपा: रमेश बिधूड़ी
  • कांग्रेस: अलका लांबा

इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं, उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है। राजनीतिक विशेषज्ञाें का मानना है कि मुकाबला रोचक होने वाला है।

सीट: जंगपुरा सीट

  • आप: मनीष सिसोदिया
  • भाजपा: तरविंदर सिंह मारवाह
  • कांग्रेस: फरहद सूरी

इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी।

 

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria