मैनपुरी में सुहागरात के पहले घर में गूंजी किलकारी, बच्चे के पिता के बारे में जानकार हैरान रह गए घरवाले

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां शादी के अगले ही दिन ऐसी घटना घटी जिसे पढ़कर हर कोई सन्न है। सबसे ज्यादा परेशान तो दूल्हा है, क्योंकि उसके अरमानों पर दुल्हन की इस हरकत से तो वज्रपात हुआ है। दरअसल सुहागरात से पहले ही दुल्हन ने एक बच्चे को ​जन्म दिया है। वहीं दूल्हे के घर वाले दुल्हन और उस बच्चे को अपनाने को तैयार नहीं है।

यह मामला किशनी थाना के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां मंगलवार को एक घर में बहू विदा होकर आई थी। घर में खुशियों का माहौल था। शाम को उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि यह असहनीय दर्द प्रसव पीड़ा का है। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां बहू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

बहू को रखने से कर दिया मना

बच्चे के जन्म के बाद पति और ससुरालीजन ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे ने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। घरवालों ने बहू को साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा जानकारी होने पर बुधवार को महिला समाजसेवी आराधना गुप्ता अस्पताल पहुंची। उन्होंने दूल्हे और परिजन को समझाकर मामला शांत किया। साथ ही बहू को साथ रखने के लिए तैयार किया। बातचीत में पता चला कि बहू कोई अंजान लड़की नहीं बल्कि परिवार की बड़ी बहू की छोटी बहन है। यानी दूल्हे के बड़े भाई की साली है।

दोनों के बीच थे प्रेम संबंध

दूल्हे ने बताया कि शादी से पहले ही दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बच्चा उसी का है। यह बात उसे पहले से पता थी। इसीलिए आनन फानन शादी भी कर ली थी। लेकिन यह अनुमान नहीं था कि सुहागरात के दिन ही प्रसव हो जाएगा। पूरी बात सामने आने के बाद घरवाले बच्चे और प्रसूता को हंसी खुशी अपने साथ घर ले गए।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां