Gariaband encounter नक्सल की कब्र पर बड़ा प्रहार: गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली सुरक्षाबलों ने मार गिराए

: Big attack on Naxal's grave: Security forces killed 10 Naxals including one with a bounty of Rs 1 crore in Gariaband encounter

जॉइंट ऑपरेशन चलाकर एक करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है।

गरियाबंद। Gariaband encounter सरकार नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई इन दिनों लड़ रही है। या तो नक्सली मारे जा रहे है, या हथियार डाल रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत दस नक्सलियों को मार गिराया। गुरुवार सुबह थाना मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की सक्रियता की सूचना मिलने के बाद ई30, विशेष सुरक्षा बल और कोबरा की संयुक्त टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई।जंगल में सुरक्षा बलों का नक्सलियों से सामना हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लग गई। गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया आपरेशन में माओवादी केंद्रीय कमेटी के कई बड़े नक्सली मारे गए हैं। मना जा रहा है कि इनमें एक प्रमुख नक्सली मनोज भी शामिल हैं, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

मनोज के होने का मिला था इनपुट

राखेचा ने बताया कि अभियान पूरी तरह से सुरक्षा बलों की रणनीति के तहत संपन्न हुआ। हमें मनोज की मौजूदगी की सूचना मिली थी । अभी 10 नक्सलियों के शव मिले हैं। शेष कार्रवाई के बाद शुक्रवार सुबह पता चलेगा कि कुल कितने नक्सली मरे । एसपी ने बताया कि जिले के आसपास रहने वाले लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षा बलों को अपनी कार्रवाई में सहयोग दें। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां नक्सल उन्मूलन के इस अभियान को पूरी सतर्कता और योजना के साथ सफल बनाने में जुटी हुई हैं। मुठभेड़ के बाद ताज़ा हालातों की विस्तृत जानकारी और शेष कार्रवाई कल सुबह की जाएगी अभी बारिश के चलते ऑपरेशन रुका हुआ है । उन्होंने कहा कि शवों की शिनाख्त के बाद सभी जानकारी साझा की जाएगी।

शाह ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में दस कुख्यात नक्सलियों के मारे जाने पर सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए बचे हुए नक्सलियों को चेतावनी दी है कि वे जल्द आत्म समर्पण कर दें वरना उनका खात्मा निश्चित है। छत्तीसगढ़ में दस नक्सलियों के गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आगामी 31 मार्च से पहले देश में नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा।

शाह ने कहा, ” नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर एक करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।”

UP border sealed : सीमावर्ती जिलों में ​बढ़ाई निगरानी, बार्डर से आवाजाही बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother