Luthra brothers थाईलैंड में ​हिरासत में लिए गए गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स, जल्द होगा प्रत्यर्णण

Goa nightclub owners Luthra brothers detained in Thailand, extradition imminent

बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया।

नई दिल्ली। Luthra brothers  गोवा क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहे। लूथरा ब्रदर्स को ​थाईलैंड से​ हिरासत में लिए गए है। जल्द ही उन्हें भारत प्रत्यपर्ण कर दिया जाएगा। बता दें हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग भाग गए थे।इससे पहले एक्शन लेते हुए पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया।

घटना के समय ही भाग गए थे दोनों

गोवा पुलिस की जांच में सामने आया कि लूथरा भाइयों ने अग्निकांड के समय ही थाईलैंड के लिए उड़ान का टिकट बुक कर ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, गौरव और सौरभ ने 7 दिसंबर की सुबह 1.17 बजे मेक माय ट्रिप के जरिये टिकट बुक किए, जबकि दमकल और पुलिस की टीमें आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को बचाने में लगी हुई थीं। एक अधिकारी ने कहा, जैसे ही गोवा पुलिस और दमकल टीम आग को काबू में करने और अंदर फंसे लोगों को बचाने में जुटी थी, लूथरा भाई देश छोड़ने की तैयारी कर रहे थे।

कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को लूथरा भाइयों को अस्थायी सुरक्षा देने से इनकार किया। उनके वकीलों ने दावा किया कि लूथरा देश छोड़कर नहीं गए, बल्कि व्यावसायिक यात्रा पर हैं और वे नाइटक्लब के मालिक नहीं हैं, बल्कि लाइसेंस रखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि क्लब का रोजमर्रा का संचाल स्टाफ करता है, जिससे सीधे जिम्मेदारी लूथरा भाइयों पर नहीं आती। इस बीच, गोवा पुलिस ने अग्निकांड के मामले में पांच प्रबंधकों और स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार किया। आग लगने की घटना रात को हुई और जल्दी ही इसने पूरे स्थल को अपने लपेटे में ले लिया। भारत के अधिकारी अब थाईलैंड के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं, ताकि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

मनोरंजन स्थलों की होगी सुरक्षा ऑडिट

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, इस त्रासदी की जांच रिपोर्ट आठ दिन में तैयार हो जाएगी। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है और सभी मनोरंजन स्थलों में सुरक्षा ऑडिट सख्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, आग लगने की घटना के तुरंत बाद से गृह विभाग, दमकल विभाग और प्रशासन सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हम हरसंभव अधिक से अधिक जानें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। छह लोग जिन्हें भर्ती कराया गया है, उनका गोवा मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह से इलाज किया जा रहा है। 25 मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंपे जा रहे हैं। हमने मृतकों के खातों के बारे में प्रधानमंत्री राहत कोष को सूचित किया है। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिन्हें गिरफ्तार करने की आवश्यकता होगी, उन्हें पुलिस विभाग द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस को सौंपा गया अजय गुप्ता

अग्निकांड के मामले में नाइटक्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को साकेत कोर्ट ने 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया है। अजय गुप्ता को घटना की जांच के सिलसिले में दिल्ली में हिरासत में लिया गया था। गोवा पुलिस ने उन्हें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद जोशी के सामने पेश किया और ट्रांजिट रिमांड की मांग की। कोर्ट ने इंडिगो परिचालन संकट को देखते हुए 36 घंटे की रिमांड मंजूर की। जज ने निर्देश दिया कि अजय गुप्ता की रीढ़ की हड्डी की चोट और अन्य मेडिकल समस्याओं का विशेष ध्यान रखा जाए और समय पर दवाएं दी जाएं।

Five people died बाराबंकी में टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, मां समेत चार बच्चों को जिंदा जलकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother