Road Accident : हमीरपुर में ओमनी -ट्रक की टक्कर में चार बरातियों की मौत, कई घायल, सिसकते हुए फेरे

Four Wedding Guests Killed, Several Injured in Omni-Truck Collision in Hamirpur; Wedding Rituals Performed Amidst Weeping

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

हमीरपुर।Road Accident  यूपी के हमीरपुर जिले में सोमवार देर रात भीषण हादसे में चार बरातियों की मौत हो गई, और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका पास के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। किसी तरह शादी की रस्में निभाई गई। यह हादसा हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास हुआ। दरअसल ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से यात्रा कर रहे थे। छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वैन टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उर्दना निवासी मोहन, तिंदुही निवासी आशीष, डामर निवासी कमलेश और एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, तिंदुही निवासी रोहित, उर्दना निवासी दिलीप और डामर निवासी बाबूजी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घायलों का इलाज जारी

क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ईको वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई थी। घायलों का उपचार जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार भी थे। ।

UP Elections से पहले विश्वासघात के डर से बसपा प्रमुख ने तीन नेताओं को​ दिखाया पार्टी का बाहर रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother