तेजाब डालकर भांजी का चेहरा बिगाड़ने वाले मामा को पुलिस ने मारी गोली

Police shot the uncle who disfigured his niece's face by throwing acid on her

संयोग अच्छा था कि एसिड उसके पूरे चेहरे पर नहीं पड़ा। बल्कि उसके एक तरफ गाल और हाथ पर पड़ा। जिससे वह जल गई।

भदोही। Acid thrown on niece’s face यूपी के भदोही जिले में भांजी के प्यार में पागल मामा ने रोका होने से नाराज होकर तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दिया था, तभी से पुलिस उसे खोज रही थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को सहेसपुर रेलवे ट्रैक से मुठभेड़ में पकड़ लिया है। उसके पैर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बता दें ​औराई कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव हरिजन बस्ती निवासी सहोदर दलित की 19 वर्षीय युवती की रविवार को छेकाई (रोका) थी। युवती के दूर के रिश्ते में मामा मुकेश निवासी सहसेपुर टेढ़वा रविवार की भोर उसके घर पहुंचा, आरोप है वह युवती से प्रेम करता था। छेकाई होने से वह नाराज था। रविवार की दोपहर घर में युवती के छेकाई की तैयारी कर रही थी। इस बीच वह इंजेक्शन में एसिड भरकर खिड़की से उसके चेहरे पर डाल दिया। संयोग अच्छा था कि एसिड उसके पूरे चेहरे पर नहीं पड़ा। बल्कि उसके एक तरफ गाल और हाथ पर पड़ा। जिससे वह जल गई।

परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद फिर उसे घर छोड़ दिया गया। रविवार को ही लड़की को छेंकने वाले उसके घर पहुंचे और लड़की की छेंकाई भी हुई। इसके बाद युवती के घर वालों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवक की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस ने उसके घर से दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस युवक के तलाश में थी। इस बीच सहसेपुर में रेलवे पटरी के दक्षिण तरफ उसे रोकना चाहा तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है।

छेड़छाड़ में हो चुकी है पिटाई

आरोपी तीन महीने पहले गांव में ही पकड़ा गया था। लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पुलिस भी आई थी। पुलिस के सामने ही इसके परिवार के लोग पहुंचे थे। इसने अपनी गलती स्वीकार की थी और दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।भदोही एसपी अभिन्यू मांगलिक ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में थी। इस बीच उसने पुलिस ने फायर करने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने Dowry daughter-in-law burnt alive, बड़ी बहन ने मोबाइल में किया कैद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.