heavy rain warning : लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश जारी, स्कूलों में हुई छुट्टी , 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Heavy rain warning: Heavy rain continues in many districts including Lucknow, schools closed, alert issued for 30 districts

रविवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर आदि में अच्छी बारिश हुई।

लखनऊ। heavy rain warning लौटते समय बदरा जमकर बरस रहे है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रविवार रात से भारी बारिश जारी है। वहीं सोमवार को ​15 जिलों में भारी बारिश और 29 में सामान्य बारिश के आसार जताए जा रहे है।मौसम विभाग के अनुसार 56 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान व उससे लगे पंजाब के ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसकी है। यही वजह है कि प्रदेश में 31 अगस्त से 2 सितंबर के दाैरान कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। रविवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर आदि में अच्छी बारिश हुई।

रायबरेली में स्कूल बंद

अवध के जिलों में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए रायबरेली जिले में अवकाश की घोषणा हो गई है। पीलीभीत जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मानसूनी सीजन में पूर्व दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आठ घंटे की लगातार बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात बना दिए। शहर के मुख्य सभी मार्गों पर चार-चार फीट तक पानी भरा होने से बाजार बंद रहे। कई मोहल्लों में घरों तक पानी घुस आया है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में बरसात थमने के बाद भी देर शाम तक शहर से पानी नहीं निकला।

यहां भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं वआसपास के इलाकों में।वहीं चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, गाैतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी में सामान्य बारिश होगी।

तेजाब डालकर भांजी का चेहरा बिगाड़ने वाले मामा को पुलिस ने मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother