मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में शुक्रवार रात डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों में Bloody conflict in Meerut हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच— पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
यह वारादात मेरठ के रेलवे रोड थाना इलाके में महताब सिनेमा के पास मोहल्ला मछेरान में हुई। शुक्रवार रात स्वतंत्रता दिवस पर दो पक्ष अलग-अलग डीजे बजा रहे थे। तेज आवाज को लेकर अब्दुल उर्फ यूसुफ की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर लात-घूंसे और लोहे की कुर्सियां चली। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अब्दुल को घेर लिया और पीटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Alaska meeting : ट्रंप और पुतिन के बीच बैठक रही बेनतीजा, लेकिन शांति की जगी उम्मीद
