Huma Qureshi के चचेरे भाई की हत्या, निजामुद्दीन में पार्किंग के विवाद में पड़ोसियों ने ली जान

Huma Qureshi's cousin murdered, neighbours killed her in a parking dispute in Nizamuddin

आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकाराHuma Qureshi के चचेरे भाई की दिल्ली में पार्किंग के विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जिसमें बात बढ़ने पर आसिफ कुरैशी नाम के शख्स की जान ले ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात से अभिनेत्री के घर में कोहराम मचा हुआ है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था मेरे पति काम से लौट कर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी।जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और किसी तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी ।

हुमा कुरैशी का फिल्मी करियर

अभी हाल ही में अभिनेत्री Huma Qureshi ने 28 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। हुमा कुरैशी एक जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। हुमा कुरैशी ने 2012 में फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे “लव शव ते चिकन खुराना”, “डेढ़ इश्किया”, “बदलापुर”, “जॉली एलएलबी 2”, और “बेल बॉटम”। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उनकी फीस प्रोजेक्ट के बजट और उनके किरदार की अहमियत पर निर्भर करती है।

donation on commission लेने वाले 20 राजनीतिक दलों का भंडाफोड़, पढ़िए कैसे करते थे खेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother