फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में कुछ दिन पहले हुए एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके दोनों को जेल भेज दिया। हत्यारोपी महिला ने जो भी बताया उसे सुनकर किसी के भी होष उड़ जाए। दरअसल उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी अय्याशी के रास्ते पर पति आ र हा था। इसलिए उसने प्रेमी के मदद से ऑनलाइन जहर मंगवाया और Poison mixed in curd दिया।सुनील की हत्या में उसकी पत्नी शशि और उसके प्रेमी यादवेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
दो बार दिया जहर
शशि ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सुनील को दही में जहरीला पदार्थ मिलाकर देकर मार डाला। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि टूंडला के गांव उलाऊ निवासी सुनील की मां रामढकेली ने 24 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में उसने बेटे की मौत के लिए उसकी पत्नी और प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया था। जांच में सामने आया कि सुनील की पत्नी शशि और गांव के ही यादवेंद्र के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनील उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शशि ने प्रेमी के सहयोग से जहरीला पदार्थ ऑनलाइन मंगाया और 12 मई को सुनील को दही में मिलाकर दे दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां थोड़ा सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए। इसके बाद 14 मई को शशि ने दोबारा सुनील को दही में जहर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
12 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इंदौर की एक हत्या के मामले से प्रेरित होकर जहरीला पदार्थ ऑनलाइन मंगाया था। सुनील यादव की शादी 12 साल पहले शशि से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। सुनील खेती के साथ-साथ फिरोजाबाद में नौकरी भी करता था। अब पिता की मौत और मां के जेल जाने से दोनों बच्चे अकेले पड़ गए हैं। इस मामले में पुलिस को न्यायालय में अपनी बात साबित करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। हालांकि, पुलिस ने सुनील के कपड़े, चादर और कॉल डिटेल को साक्ष्य के तौर पर रखा है, जिससे वे इस जघन्य अपराध को साबित कर सकें।
