बीमा का दो करोड़ हड़पने के लिए दोस्त को कार में जिंदा जलाया, पत्नी को बनाया राजदार

To grab Rs 2 crore insurance money, he burnt his friend alive in the car and made his wife his confidante

एक गलती ने उसके अपराध का भंडाफोड़ कर दिया.

चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां एक युवक ने कर्ज से छुटकारा और बीमा का दो करोड़ हड़पने के लिए अपने एक दोस्त को मारकर Burned alive in carऔर पत्नी के जरिए शिनाख्त कराया, लेकिन एक गलती ने उसके अपराध का भंडाफोड़ कर दिया, अब पत्नी के साथ जेल में जीवन कटेगा।

चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान के पास 29/30 जून की रात एक जली कार में शव मिला था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एसओजी व राजापुर थाना पुलिस टीम ने रैपुरा के आनंदपुर गांव में एक घर में छापा मारा। यहां मप्र के रीवा जिले के थाना जवा कनपुरा निवासी सुनील सिंह पटेल पत्नी हेमा सिंह के साथ जीवित मिला। सुनील को जिंदा देखकर पुलिस भी सकते में आ गई।

यूट्यूब से सीख हत्या का तरीका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों ने बताया ब्यूटी पार्लर के लिए 45 लाख का कर्ज लिया था। फिर लोन लेकर हार्वेस्टर खरीदा। इसे चुकाने के लिए खुद का दो करोड़ का बीमा कराया था। ब्यूटी पार्लर की तीन और हार्वेस्टर की एक किस्त दे चुके थे। बाकी किस्तें चुकाने के लाले पड़ रहे थे तब पति-पत्नी ने इस तरह की साजिश रची। यूट्यूब में ऐसे मामलों की खोजबीन की जिसमें कर्ज न चुकाने के तरीके बताए गए। यू-टयूब से तरीका सीखकर आरोपी सुनील पटेल ने एक युवक को अपना दोस्त बनाया, फिर कार से अपने साथ लाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे कार समेत जिंदा फूंककर भाग गया।

पत्नी ने कराया अंतिम संस्कार

सुनील की 29 जून की रात को सिकरी गांव के पास कार में विस्फोट होने के बाद मरने की बात सामने आई थी। पत्नी हेमा सिंह ने पति की मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार करवा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सुनील रीवा में अपने रिश्तेदार के यहां जिंदा मिल गया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया। एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार सुनील ने अपनी कद-काठी के एक व्यक्ति को खोजना शुरू किया। 28 जून को एक शराब पीने वाले स्थान पर जवा थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव निवासी नशे का लती विनय चौहान मिला। सुनील ने उससे दोस्ती की और फिर खूब शराब पिलाकर खाना खिलाया। 29 जून की शाम को उसे फिर बुलाकर शराब पार्टी की। इसके बाद उसे लेकर कार से निकला।

To grab Rs 2 crore insurance money, he burnt his friend alive in the car and made his wife his confidante
कार के अंदर व विनय के शरीर पर ढेर सारा कपूर डाल दिया।

पहले शंकरगढ़ के रास्ते में उसे मारने का प्लान बनाया लेकिन बारिश होने से योजना बदली। सुनील की पत्नी हेमा राजापुर के कंधवनिया गांव की है। ऐसे में उसे सारे रास्ते की जानकारी थी। इसी में उसने सिकरी गांव के सुनसान इलाके में सड़क किनारे कार खड़ी कर पहले दोनों ने शराब पी। ज्यादा नशा होने पर विनय को सुनील कार की अगली सीट पर ले जाकर बैठा दिया। कार में रखे गैस सिलिंडर की पिन दबा दी। चारों शीशे व दरवाजे बंद कर नीचे उतर आया। विनय की सीट की ओर का शीशा का कुछ हिस्सा खोल दिया। कार के अंदर व विनय के शरीर पर ढेर सारा कपूर डाल दिया। फिर बाहर से एक कपूर जलाकर शीशे के रास्ते से अंदर डाल दिया। इससे पूरी कार में आग लग गई और विस्फोट हो गया। इसके बाद अंधेरा का लाभ उठाकर वह बस से प्रयागराज पहुंच गया।

Integrated Power Generationने ललितपुर में 435 एमडब्ल्यूपी सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother