double murder in banda : घर में घुसकर प्रेमिका का कत्ल, प्रेमी को युवती के घर वालों ने मार डाला

double murder in banda

धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक से विवाह नहीं कराया।

बांदा। यूपी के बांदा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका को मार डाला, इसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी को पीट- पीटकर मार डाला। युवक के पिता ने प्रेमिका की मां, बहन और चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल दोनों में तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक से विवाह नहीं कराया। युवती का दूसरी जगह निकाह कर दिया गया। इससे नाराज युवक ने रविवार की रात प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया

बेटी की चीख सुनकर जागे परिवार वालों ने युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला। पैलानी थाना क्षेत्र के महावरा गांव की जकरीन (23) की मां हाजरा ने बताया कि रविवार की रात उनकी अपने कमरे में सो रही थी। उसी समय सबादा गांव निवासी राहुल वाल्मीकि उर्फ मुर्शीद (27) रात करीब डेढ़ बजे छत का जाल हटाकर उसके कमरे में घुस गया। विवाद के बाद उसने जकरीन के सीने और हाथ में चाकू मार दिया। बेटी के चीखने पर वह जाग गईं। बेटी को लहूलुहान देखकर उन्होंने शोर मचाया। इस पर घर के अन्य लोग आ गए। आक्रोशित परिजनों ने उसे लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।

एक दिन पहले ही आई थी मायके

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब तीन बजे पुलिस ने युवक और युवती को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे बाद ही उसकी भी मौत हो गई। हाजरा ने बताया कि रविवार को ही बेटी ससुराल से मायके आई थी।घटना की जानकारी पर डीआईजी अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एहतियात के तौर पर सबादा गांव में आरोपी राहुल और महावरा गांव में युवती के घर पर पुलिस तैनात की है।

दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

राहुल के पिता गया प्रसाद वाल्मीकि ने बताया कि रात करीब नौ बजे बेटा राहुल और वह खाना खाकर सो गए थे। रात में किस समय राहुल महावरा पहुंचा, उन्हें नहीं पता। उन्होंने जकरीन की मां, बहन और चाचा के खिलाफ पैलानी थाने में राहुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों में तीन साल से प्रेम-प्रसंग था। राहुल को युवती और उसकी मां ने निकाह का आश्वासन दिया था। इस पर उसने धर्म परिर्वतन भी कर लिया था। इसके बाद भी जकरीन का निकाह राहुल से न कराकर शहर कोतवाली के परशुराम तालाब निवासी युवक से करा दिया गया। इसी से राहुल आक्रोशित था।

इसे भी पढ़े…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother