संतकबीर नगर में घरेलू विवाद के बाद देवर ने Sister-in-law was chopped off with an axe

Sister-in-law was chopped off with an axe by brother-in-law after a domestic dispute in Sant Kabir Nagar

ग्रामीणों के अनुसार परिवार में जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था

संतकबीर नगर। यूपी के संतकबीर नगर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई यहां एक युवक ने घर में हुए विवाद के बाद अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर जान ले ली। यह मामला धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के करहना गांव का है। यहां मंगलवार देर रात शारदा पत्नी राजू चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी करहना थाना धर्मसिंघवा के पति लगभग 7- 8 वर्ष पूर्व अयोध्या से लापता हो गए थे।

जिसके बाद शारदा की शादी राजू चौहान के तीसरे भाई राजबहादुर से लगभग 5- 6 साल पहले पारिवारिक सहमति के बाद हुआ था। राजबहादुर को 4 साल पहले फालिज मार दिया था। पहले पति से 3 बच्चे शिल्पा 13 साल, रेखा 12 साल व विजय 9 साल तथा दूसरे पति से एक लड़का विराट 6 साल का है। मामला परिवारिक विवाद के वजह से होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार में जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था, इसी को लेकर युवक ने भाभी को काट डाला।

मोहल्ले में सन्नाटा

मामूली झगड़े के बाद युवक द्वारा भाभी की हत्या करने की वजह से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं मृतका के बच्चों और पति का रो- रोकर बुरा हाल है। अब उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि शारदा ही पूरे परिवार का सहारा थी, उनके पति को पहले ही बीमारी से परेशान थे।

 

कातिल पुलिस: Sitapur में पुलिस की पिटाई से दुकानदार की मौत, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours