Murder of a young man : मऊ में अवैध संबंध को लेकर युवक को पहले शराब पिलाई फिर पीट-पीटकर मार डाला

In Mau, a young man was first made to drink alcohol and then beaten to death over an illicit relationship.

शराब पिलाने के बाद पत्नी और प्रेमिका से अवैध संबंध की रंजिश में दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।

मऊ।Murder of a young man :  यूपी के मऊ के जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां अवैध संबंधों को लेकर एक युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के गांव के ही दो लोगों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। यह वारदात हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव की है। यहां के रहने बलवंत की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, शराब पिलाने के बाद पत्नी और प्रेमिका से अवैध संबंध की रंजिश में दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।

बलवंत सिंह (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार सुबह उन्हीं के गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। विवेक सिंह की प्रेमिका और योगेंद्र यादव की पत्नी से बलवंत का अवैध संबंध होने के कारण हत्या की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में दोनों जेल भेज दिए गए।

ट्यूबवेल पर की हत्या

बलवंत सिंह तीन अगस्त की रात खाना खाकर घर से लगभग दो किमी दूर स्थित ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए थे। चार अगस्त की सुबह छह बजे खेत की मेड़ पर खून से लथपथ उसका शव मिला था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान और कटे हुए कान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। पिता प्रदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसी रात अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

एसपी कमलेश बहादुर ने हत्या का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, थाना और सर्विलांस टीम गठित की थी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर दो दिन तक पूछताछ किया गया। शुक्रवार सुबह मुख्य हत्यारोपी गहनी गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को उसके गांव स्थित एक ट्यूबवेल के पास से और योगेंद्र यादव को सेमराजपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि बलवंत सिंह का उसके गांव निवासी दोस्त विवेक सिंह की परिचित महिला और देवेंद्र यादव की पत्नी के साथ संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते तीन अगस्त को दोनों ने साजिश रचकर बलवंत को शराब पिलाई और ट्यूबवेल के पास ले जाकर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पश्चात विवेक सिंह, बलवंत का मोबाइल जेब से निकालकर ले गया और रमेश सिंह के ट्यूबवेल के पास छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।

वहीं इस मामले में एएसपी मऊ अनूप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बलवंत के हत्यारोपी दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों उसके गांव के ही निवासी हैं। एक की प्रेमिका और दूसरी की पत्नी से बलवंत का संबंध होने के कारण काफी दिनों से विवाद चल रहा था। तीन अगस्त की रात दोनों ने उसे शराब पिलाई और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

TenLakhsLooted : असलहों के दम पर किन्नर के घर में बदमाशों का तांडव, बंधक बनाकर पीटा, 10 लाख कैश, सोना और बाइक लूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’