घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस सख्त, 29 विदेशी नागरिक भेजे गए डिपोर्टेशन सेंटर

Delhi Police strict on intruders, 29 foreign nationals sent to deportation center

ये सभी बांग्लादेश के कुरिग्राम जिला के मूल निवासी हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जून में विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रुप से रहने वाले 29 foreigners caught और उन्हें डिपोर्टेशन के लिए भेजा। पकड़े गए इन विदेशी नागरिकों में 18 बांग्लादेश, चार आइवरी कोस्ट, तीन नाइजीरिया, दो लाइबेरिया, एक तंजानिया और एक बेनिन का नागरिक शामिल है।द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई द्वारका जिले की विभिन्न इकाइयों द्वारा की गई है। स्पेशल स्टाफ ने 11, डाबरी थाना ने सात, एंटी नारकोटिक्स सेल ने छह, मोहन गार्डन थाना ने तीन, एएटीएस ने एक और उत्तम नगर थाना ने एक अवैध विदेशी नागरिक को पकड़ा।

अवैध तरीके से भारत में घुसे थे

इन टीमों ने उन विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जो बिना वैध वीजा के भारत में निर्धारित अवधि से अधिक समय से रह रहे थे या अवैध रूप से प्रवेश कर गए थे और द्वारका जिले के क्षेत्र में रह रहे थे या घूम रहे थे। बांग्लादेश के जिन नागरिकों को पकड़ा गया है उनमें छह बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है। ये सभी बांग्लादेश के कुरिग्राम जिला के मूल निवासी हैं। अवैध रूप से रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों को एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनके डिपोर्टेशन का आदेश दिया। इसके बाद, उन्हें डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया है।

सहेली के पति को दिल दे बैठी महिला, दो माह शोषण के बाद उसने किया उसका यह हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.