Impressions-Enroute प्रणोती मोदी की एकल चित्र प्रदर्शनी

“Impressions - Enroute” Solo Art Exhibition by Pranoti Modi

यह चित्र श्रृंखला उन स्थलों की आत्मा को पकड़ती है

मुंबई। प्रणोती मोदी, एक वास्तुविद और शहरी योजनाकार, अपनी एकल चित्र प्रदर्शनी Impressions-Enroute प्रस्तुत कर रही हैं। यह प्रदर्शनी उनके विश्व भ्रमण के दौरान बनाए गए प्लेन एअर (खुले वातावरण में बनाए गए) चित्रों का एक भावनात्मक संग्रह है। हर चित्र अनजाने स्थलों के अनुभव और प्रकृति से जुड़ाव की नाजुक भावना को दर्शाता है। ये सभी चित्र उसी स्थान पर और उसी क्षण बनाए गए हैं।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि भूषण गगरानी, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त, और विशेष अतिथि राजीव मिश्रा, निदेशक, ललित कला संचालनालय, महाराष्ट्र शासन द्वारा किया गया।प्रदर्शनी 4 से 9 जून 2025 के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक नेहरू सेंटर, वरळी, मुंबई स्थित आर्ट गैलरी में सभी के लिए खुली रहेगी। “इम्प्रेशन्स – एनरूट” प्रदर्शनी दर्शकों को प्रणोती की दृष्टि से दुनिया देखने का अवसर देती है। यह चित्र श्रृंखला उन स्थलों की आत्मा को पकड़ती है, जिन्हें उन्होंने अनुभव किया, और उनके यात्रा वृत्तांत को एक दृश्यात्मक डायरी के रूप में प्रस्तुत करती है।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर