रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवन ऐप का किया शुभारंभ, रेल यात्रियों को यूं होगा लाभ

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में रेलवन ऐप का शुभारंभ किया।

नई दिल्ली-लखनऊ । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में रेलवन ऐप का शुभारंभ किया। बताया गया कि यह ऐप सभी रेल यात्री सेवाओं के लिए वन-स्टॉप समाधान है। यह ऐप एन्ड्रॉयड प्लेस्टोर और आईओएस ऐप स्टोर, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

आर-वॉलेट की भी मिलेगी ​सुविधा

इस ऐप में आर-वॉलेट (रेलवे ई—वॉलेट) की सुविधा भी है। दी गई जानकारी में बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को टिकटिंग– आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट; ट्रेन और पीएनआर पूछताछ, यात्रा योजना, रेल मदद सेवाएं, ट्रेन में भोजन बुकिंग आदि की सुविधाएं मिलेगी। साथ ही इसमें माल परिवहन (फ्रेट) से संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकार में बताया गया कि इस ऐप का मूल उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

यूज़र इंटरफ़ेस के माध्यम से किया साकार

इसे सरल और स्पष्ट यूआई (यूज़र इंटरफ़ेस) के माध्यम से साकार किया गया है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर समाहित करता है, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत संपर्क भी प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेल सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है। बताया गया कि इस ऐप की एक विशेष सुविधा है सिंगल साइन-ऑन। इससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस ऐप में आर-वॉलेट की सुविधा भी जोड़ी गई है।

लॉगिन करना आसान

संख्यात्मक एम पिन और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी दी गई हैं। बताया गया कि नए उपयोगकर्ताओं के लिए कम से कम जानकारी देकर पंजीकरण की व्यवस्था है, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान और तेज बनती है। केवल पूछताछ करने वाले उपयोगकर्ता गेस्ट लॉगिन के ज़रिए मोबाइल नंबर और ओटीपी से भी लॉगिन कर सकते हैं। समारोह में रेलवे के आला अधिकारियों समेत अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां