Love Triangle : मंगेतर के आपत्तिजनक मैसेज देख युवक ने लगाया फंदा, शाम को युवती ने जहर खाकर दी जान

Upon seeing objectionable messages from his fiancée, a young man hanged himself; that evening, the young woman took her own life by consuming poison.

सूरज के परिवार की महिलाओं ने कोमल को उसकी मौत का जिम्मेदार बताते हुए खरी-खोटी सुनाई।

कानपुर।Love Triangle यूपी के उन्नाव से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, यहां किसी ने दो घरों में आने वाली खुशियों को आ​पत्तिजनक मैसेज भेजकर आग लगा दी। पहले युवक ने फंदे पर झूलकर जान दी। जब मृतक के घर वालों ने युवती के चरित्र पर लांक्षन लगाया तो उसने भी जहर खाकर जान दे दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर डंडे से पीटे जाने के पांच निशान का भी जिक्र है।

पुलिस के अनुसार अचलगंज थाने के मोहद्दीनपुर गांव निवासी संतोष की बेटी कोमल (22) ने गुरुवार रात जहर खा लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि कोमल की शादी गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी महेश के बेटे सूरज (25) से तय हुई थी। 16 फरवरी को गोद भराई हुई थी, गुरुवार सुबह सूरज ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटी कोमल की जिद पर उसे लेकर मंगेतर के घर गए थे। वहां सूरज के परिवार की महिलाओं ने कोमल को उसकी मौत का जिम्मेदार बताते हुए खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद वह पिता के साथ घर लौटी और रात में जहर खाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोटों के निशान के बारे में पिता ने अनभिज्ञता जताई। थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।

मोबाइल पर दोनों में हुई थी बात

आरोप है कि मृतक के परिजनों के लगाए आरोपों से नाराज घरवालों ने युवती की पिटाई की थी। सूरज के पिता महेश ने आरोप लगाया कि बेटे के मोबाइल पर युवती के गांव के ही किसी युवक ने आपत्तिजनक मैसेज किए थे। इसी को लेकर सुबह सूरज और कोमल के बीच एक घंटे बात हुई थी। महेश ने दोनों के मोबाइल फोन की जांच कराने की मांग की है। सूरज के पिता महेश से जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवती के गांव के ही उस युवक का पता लगा रही है जिसने सूरज के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज किए थे। इसको लेकर बृहस्पतिवार सुबह सूरज और कोमल के बीच करीब एक घंटे बात हुई थी।

मैसेज पढ़कर सूरज हुआ दुखी

पिता महेश का आरोप है कि मंगेतर पर आपत्तिजनक आरोपों से सूरज आहत था। कोमल के पिता संतोष ने बताया कि कोमल के पास खुद का फोन नहीं था। वह भाई शिवम के फोन से सूरज से बात करती थी। घरवाले ज्यादा देर तक बात करने से मना करते थे। उन्होंने बताया कि सूरज की मौत की जानकारी होते ही कोमल की हालत बिगड़ गई थी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह सूरज को आखिरी बार देखने के लिए साथ लेकर चलने की जिद करने लगी। इस पर उसे गौरी त्रिभानपुर ले गए थे। सूरज के परिजनों ने बेटी को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया और बहुत भला-बुरा कहा। कोमल को शव तक नहीं छूने दिया। घर लौटकर बेटी ने भी जान दे दी।बेटी की मौत के बाद से मां शिवकांती, बहन काजल, सुनयना और भाई शिवम बेहाल हैं। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग और युवती के जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। युवती के शरीर पर डंडे से पीटने पर आईं चोटों का भी जिक्र है।

 

Outrage : अपर्णा यादव ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother