फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, होटल में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मांग लिए इतने रुपये

Friendship with a girl on Facebook proved costly, made an objectionable video in a hotel and demanded so much money

होटल कर्मियों ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद 5 लाख रुपये की मांग की।

आगरा। यूपी के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां एक युवक की फेसबुक पर एक युवती की दोस्ती हो गई, उसने उसे शादी कराने का झांसा देकर होटल में मिलने बुलाया। इसके बाद एक युवक ने उसकी युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए गए। इसके बाद 10 लाख रुपये की मांग की गई। घर पर कानूनी नोटिस भी भेज दिया। पीड़ित दीवानी में नोटिस का जवाब देने आया। तभी उसका पीछा करते हुए ब्लैकमेल करने वाले भी आ गए। पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

आवास विकास कालोनी सेक्टर 7 निवासी सचिन सिंह ने बताया उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह शादी कराने के लिए बात करने लगा। 7 सितंबर को युवती को दिखाने के लिए आईएसबीटी स्थित होटल में बुलाया। युवती के साथ युवक मिल गया। आरोप है कि उसने दोनों की जाति एक ही बताई। तभी होटल कर्मी आ गए। उन्हें पीने के लिए कुछ दिया। इससे वो नशे की हालत में हो गया। इसके बाद होटल कर्मियों ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद 5 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकी देने लगे।

इस पर युवक ने होटल कर्मी के खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी विराट उससे 5 लाख रुपये ट्रांसफर करने की कहने लगा। इससे उन्हें शक हुआ। विराट भी होटल कर्मियों के साथ मिला हुआ था। बाद में सभी 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बाद में कानूनी नोटिस भी घर भेज दिया। इसमें वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। यह भी कहा कि युवती बदनामी की वजह से पुलिस के पास नहीं जाना चाहती है।

वह रुपये देने पर समझाैता कर लेगी। इस पर सचिन बुधवार को नोटिस का जवाब देने के लिए दीवानी आए थे। वहां पर युवक भी पीछा करते आ गए। यह देखकर उन्होंने अधिवक्ताओं की मदद से उसे पकड़ लिया। उसे दीवानी चाैकी पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।

 

नवरात्रि का धमाका-Zulmi Saawariya पर थिरकेगा देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother