SchoolTimingsChanged : गर्मी से बच्चों को बचाने स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 12 बजे तक कक्षाएं

School Timings Changed to Protect Children from the Heat; Classes Now Held from 7:30 AM to 12:00 PM.

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

प्रयागराज।SchoolTimingsChanged   प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूल 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है।

भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव के लिए जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। इस संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है कि इसमें तनिक भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिले में तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यही स्थिति शनिवार को भी रही।

Love Triangle : मंगेतर के आपत्तिजनक मैसेज देख युवक ने लगाया फंदा, शाम को युवती ने जहर खाकर दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’