सोनी इंडिया की ब्राविया 8 ओएलईड टेलीविज़न सीरीज़ के साथ घर बैठे लें बड़े स्क्रीन पर सिनेमा देखने का आनंद

बिजनेस डेस्क।  सोनी इंडिया ने आज ब्राविया 8 सीरीज की घोषणा की, जो होम एंटरटेनमेंट सिस्टम की काफी पसंद की जाने वाली उत्पाद लाइन की नई पेशकश है। इस नई सीरीज में बेजोड़ पिक्चर क्वालिटी और शानदार ऑडियो प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक ओएलईड तकनीक और एडवांस्ड एआई प्रोसेसर एक्सआर का उपयोग किया गया है। आज के दौर के दर्शकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई, ब्राविया 8 सीरीज परफेक्ट ब्लैक, प्रेसाइज शैडो डिटेल और डायनेमिक कंट्रास्ट प्रदान करती है, साथ ही अकूस्टिक सरफेस ऑडियो+ और डॉल्बी विज़न एटमॉस तथा अग्रणी स्ट्रीमिंग सेवाओं के सहयोग से विकसित विभिन्न स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड के साथ साउंड को बेहतर बनाती है। ब्राविया 8 सीरीज स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड से लैस है, जो घर के माहौल में फिल्म कंटेंट क्रिएटर के लिए उनकी पसंदीदा इमेज क्वालिटी रिप्रोड्यूस करता है।

प्रीमियम मनोरंजन का अनुभव

नेटफ्लिक्स अडेप्टिव कैलिब्रेटेड मोड और सोनी पिक्चर्स कोर (पहले ब्राविया कोर) कैलिब्रेटेड मोड के अलावा, प्राइम वीडियो कैलिब्रेटेड मोड एक नया मोड है जिसे ग्राहकों को निर्माता के लेंस के माध्यम से प्रीमियम मनोरंजन का अनुभव करने के और भी तरीके प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नई ब्राविया 8 सीरीज 164 सेमी (65) और 139 सेमी (55) स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध होगी। ब्राविया 8 सीरीज़ में एडवांस्ड एआई प्रोसेसर एक्सआर दृष्टि और ध्वनि की मानवीय धारणा को समझने की अपनी क्षमता के साथ देखने के अनुभव में आमूल बदलाव लाती है। किसी इंसान की तरह डेटा का विश्लेषण और प्रसंस्करण कर, यह अधिक प्राकृतिक और सजीव चित्र और ध्वनि प्रदान करती है।

बेजोड़ पिक्चर क्वालिटी

ब्राविया 8 सीरीज में ओएलईडी तकनीक परफेक्ट ब्लैक, सटीक छाया विवरण और बेहतर कंट्रास्ट के साथ बेजोड़ पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है। ब्राविया 8 सीरीज में एक्सआर 4के अपस्केलिंग तकनीक शामिल है, जो हमारे कॉग्निटिव प्रोसेसर एक्सआर से चलता है। यह टेलीविज़न अविश्वसनीय रूप से वास्तविक, विस्तृत और इमर्सिव व्यूइंग के लिए 2के सिग्नल को वास्तविक 4के क्वालिटी के करीब ले जाता है। इसके अलावा एक्सआर ओएलईडी मोशन टेक्नोलॉजी भी है, जो तेज गति से चलने वाले दृश्यों को सहज रखती है और धुंधला नहीं होने देती है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother