पस्त होने लगा ईरान: इजराइल ने उसका सरकारी टीवी चैनल हैक करके, 2022 के प्रदर्शन वाले वीडियो चलाए

Iran started getting defeated: Israel hacked its state TV channel and played videos of 2022 protests

इजराइली हमले के कारण ईरान में अब तक 639 लोगों की मौत हो चुकी है।

नईदिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। युद्ध के सातवें दिन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर जमकर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। बुधवार देर रात इजराइली हैकर्स ने ईरान का सरकारी टीवी हैक कर लिया। इसके बाद उस पर 2022 के विरोध प्रदर्शन वाले वीडियो चलाए गए। जिसमें महिलाएं स्वयं के बाल काट रही थी। इस बीच अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के लिए मंजूरी दे दी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार हमले का आदेश देने से पहले ट्रंप को ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार है।इजराइली हमले के कारण ईरान में अब तक 639 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1329 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी अमेरिका में काम कर रही एक मानवाधिकार संस्था ने दी है।

ईरान ने इजराइल पर दागी लॉन्ग रेंज मिसाइल

ईरान ने बुधवार शाम को इजराइल पर लॉन्ग रेंज मिसाइल सेज्जिल दागी है। इजराइली डिफेंस सिस्टम ने इसको बीच में ही रोक दिया था। इससे पहले बुधवार सुबह ईरानी सुरक्षा गार्ड ने फतह मिसाइल दागने का दावा किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सैन्य सलाहकारों से कहा कि क्या ईरान की फोर्डो परमाणु फैसिलिटी को 30 हजार पाउंड वाला वजनी बम तबाह कर सकता है। ये अमेरिका के पास मौजूद सबसे शक्तिशाली बमों में से एक है। इजराइल के पास इन बमों को गिराने के लिए जरूरी विमान नहीं है। बता दें कि ईरान का फोर्डो न्यूक्लियर साइट पहाड़ी काटकर जमीन के 300 फीट अंदर बनाया गया है।

 

Bikaru incident: चौबेपुर एसओ रहे विनय तिवारी को पांच साल बाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.