बिजनेस डेस्क, मुंबई : UnionBank, ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि इस दौरान ब्याज आय ₹27,203 करोड़ रही। बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 7.46% बढ़कर ₹23,79,697 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान सकल अग्रिमों में 12.50% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुल जमाराशि 3.50% बढ़कर ₹12,83,366 करोड़ हो गई।
रिटेल, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र में भी बैंक ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस श्रेणी के अग्रिमों में 11.56% की वृद्धि हुई, जिसमें रिटेल अग्रिम 12.06% और एमएसएमई अग्रिम 16.49% बढ़े। घरेलू अग्रिमों में RAM पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी 57.31% रही। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। 30 जून, 2026 तक सकल एनपीए (GNPA) घटकर 2.65% और निवल एनपीए (NNPA) 0.47% पर आ गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 87 और 15 बेसिस प्वाइंट की गिरावट दर्शाता है।
पूंजी पर्याप्तता के मोर्चे पर भी बैंक मजबूत स्थिति में है। 30 जून, 2026 तक सीआरएआर 18.46% और सीईटी-1 अनुपात 16.38% रहा, जो पिछले वर्ष के 15.30% से बेहतर है।
लाभप्रदता के लिहाज से बैंक का आस्तियों पर प्रतिलाभ (ROA) 1.36% और इक्विटी पर प्रतिलाभ (ROE) 17.23% दर्ज किया गया। पहली तिमाही के परिणाम बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति, बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता और संतुलित कारोबारी वृद्धि को दर्शाते हैं।
पैसों के लिए बनी विधवा: मुजफ्फरनगर में 55 सुहागन और 406 मृत महिलाएं ले रही थी Widow Pension
