फतेहपुर। सत्ता से दूर सपा नेताओं की बौखलहाट बढ़ती जा रही हैं, इसी बौखलहाट में वह उलूल- जुलूल बयान दे रहे है। इसी क्रम में खागा विधानसभा सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को डीएनए टेस्ट कराने की सलाह दे डाली। सपा नेता की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है।शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
दबंग किस्म का है सपा नेता
खागा विधानसभा सपा उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश की फेसबुक पर आईडी से शनिवार को ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई। उसके बाद पोस्ट को शेयर कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर पोस्ट की। उन्हें अपना डीएनए टेस्ट कराने की बात लिखी। पोस्ट शेयर होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष फैल गया। गढ़ा के समाजसेवी शेषनारायण शुक्ला ने तहरीर में बताया कि सपा नेता सत्यप्रकाश चंदापुर मजरे गढ़ा गांव का है। आरोप है कि सपा नेता पहले से ही धमकी भरी व अभद्र पोस्ट करता है। उसकी इस हरकत से समाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। मना करने पर जान से मारने और दंगा कराने की धमकी देता है। उसके कृत्य में तीन-चार अन्य लोग भी शामिल हैं। वह पोस्ट समर्थन का करते हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ा गया है।
दर्दनाक: सीतापुर में अनियंत्रित ट्रक पलटा, सड़क किनारे खड़े चार लोगों की दबकर मौत
