गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई टीम पर परिजनों ने किया हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत

Family members attacked the team that went to catch the criminal in Ghaziabad, a constable died after getting shot

सूचना पर नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में रविवार रात शातिर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों और साथियों ने प​थराव के साथ Attack on Police Team। इस हमले में गोली लगने से घायल कांस्टेबल की अस्पताल में मौत हो गई। इस खबर गाजियाबाद से लेकर प्रदेश की राजधानी तक हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को खुली छूट दे सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस मसूरी थाने के नाहल गांव में वांछित कादिर को पकड़ने गई थी। नोएडा और मसूरी पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग कर दी। गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 में तैनात एक सिपाही सौरभ देशवाल को गोली लग गई, पुलिस टीम उसे यशोदा अस्पताल लेकर पहुंची, यहां सिपाही को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ के सिर में बदमाशों की गोली मारी, शामली निवासी सौरभ की मौत की सूचना पर नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

रविवार की देर शाम नोएडा की क्राइम ब्रांच और फेस तृतीय थाना पुलिस मसूरी के नहाल गांव में बदमाश कादिर उर्फ मंटर को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। टीम ने कादिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच कादिर के साथियों और परिजनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया। फायरिंग में सिपाही सौरभ देशवाल सिर में गोली लग गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि वांछित अभियुक्त कादिर नाहल का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस रविवार रात 12 बजे मसूरी पुलिस टीम के साथ नाहल गांव में आई थी, उसी दौरान ये घटना हुई है। वहीं, भाग रहे कादिर को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया है। मामले में थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन ने एक तहरीर दी है। थाना मसूरी में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सिपाही की मौत की पुष्टि की है।

gold smuggling: अपहरण न होता तो नहीं पकड़े जाते सोना तस्कर, पुलिस भी हैरान इतना सोना देखकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria