कौशांबी में मिट्टी का टीला धसने से पांच लोगों की मौत, दो घायल,सीएम ने जताया दुख

Five people died and two were injured due to the collapse of an earthen mound in Kaushambi, CM expressed grief

ग्रामीण घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे, तभी हादसा हो गया।

कौशाम्बी। यूपी के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह दिल दहलाने वाले हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, ज​बकि दो लोगों की हालत गंभीर हैं। सभी लोग मिटटी खोदने गए थे, इसी दौरान टीला ढह जाने से सभी लोग दब गए। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने सभी को निकालकर ​ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो का इलाज जारी है।

ग्रामीण घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पांच मौतों से गांव में मातम का माहौल है।मौके पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह में यह हादसा हुआ। संगीता देवी (35) पत्नी राजेश, ममता (32) पत्नी अवधेश। कछरही (65) पत्नी छोटेलाल। उमा उर्फ सुमन (14) पुत्री मायादीन। खुशी (16) पुत्री मूलचंद की मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इस हादसे ने एक बार फिर मिट्टी खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा उठा दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया है।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर