आगरा में ज्वेलर्स को लूट के दौरान गोली मारने वाला अमन यादव पुलिस की गोली से हुआ ढेर

Aman Yadav, who shot a jeweler during a robbery in Agra, was killed by police bullets

पुलिस को बदमाशों के नाम और पते भी पता चल गए। लेकिन बदमाश अपने घरों से भाग निकले हैं।

आगरा। यूपी के आगरा में ज्वेलर्स के शोरूम में लूट और सराफ को गोली मारने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सीसीटीवी से मिले सुराग से पुलिस बदमाशों के गांव तक पहुंच गई। मंगलवार सुबह बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।बता दें ​सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। बदमाशों ने 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कारोबारियों में आक्रोश

इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। जांच टीमों ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस टीमें बिचपुरी ब्लॉक के एक गांव तक पहुंच गईं। बदमाश वारदात के बाद यहां पहुंचे थे। एक फुटेज में बदमाशों के तीसरे साथी का चेहरा साफ नजर आ गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को बदमाशों के नाम और पते भी पता चल गए। लेकिन बदमाश अपने घरों से भाग निकले हैं। पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई। वहीं मंगलवार सुबह अमन यादव नाम के बदमाश को पुलिस ने घेर लिया। घेराबंदी होते ही बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को ढेर कर दिया।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां